बदमाशों ने भाजपा नेता पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे

भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री शिवभूषण चौबे उर्फ चंचल चौबे पर फायरिंग |

महाराजगंज |नगर के फरेंदा रोड पर रक्षा स्वीट हाउस शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री शिवभूषण चौबे उर्फ चंचल चौबे पर फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली के बाद जान बचाते हुए भाजपा नेता स्वीट हाउस के अंदर घुसे। इसके बाद बदमाशों ने स्वीट हाउस पर भी गोली चलाई। दो राउंड फायरिंग के बाद स्वीट हाउस के कांच में छेद हो गए। इस घटना में भाजपा नेता बाल-बाल बच गए। एसपी रोहित सिंह सजवान ने घटनास्थल का मुआयना किया। शहर के सभी प्रमुख रास्तों पर सघन जांच अभियान शुरू कर दी।

शहर के पंत नगर निवासी व भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री शिवभूषण चौबे उर्फ चंचल चौबे शुक्रवार की देर शाम को फरेंदा रोड के स्वीट हाउस पर आइसक्रीम खाने पहुंचे थे। तभी सक्सेना चौराहे की तरफ से हीरो शाइन बाइक पर सवार दो बदमाश हेल्मेट पहने स्वीट हाउस के सामने रूके। शिव भूषण चौबे को देख दोनों बदमाश तमंचा फायरिंग करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक बदमाश बाइक से नीचे उतर कर फायरिंग की और दूसरा बदमाश बाइक पर बैठ कर ही गोली चलाने लगा। पहली फायरिंग के बाद स्वीट हाउस पर दहशत फैल गई। शिवभूषण चौबे दुकान के अंदर घुसे। उसके बाद बदमाशों ने फिर फायरिंग की और फरेंदा की तरफ फरार हो गए।

घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही पुलिस

फायरिंग के बाद स्वीट हाउस व उसके आसपास दहशत व अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। कोतवाली पुलिस, डायल-100, एएसपी आशुतोष शुक्ल, सीओ देवेन्द्र कुमार मौके पर पहुंच जांच पड़ताल किया। भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री को पुलिस सुरक्षित कोतवाली ले गई। उसके चेहरे पर खौफ था। कुछ बोल नहीं पा रहा था। पुलिस का कहना है कि अभी फायरिंग के कारण का पता नहीं चल पाया है। मामले की सघन जांच शुरू कर दी गई है।

Source :- https://www.livehindustan.com

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img