महराजगंज – सांसद और विधायक वोट मांगकर शर्मिंदा न करें

महराजगंज / उत्तर प्रदेश

‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का बैनर लगाकर महराजगंज के एक गांव में नेताओं के प्रवेश पर ग्रामीणों ने प्रतिबंध लगा दिया है। मामला फरेंदा विधानसभा के समरधीरा चौराहे का है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुरंदरपुर क्षेत्र की दर्जनों सड़कें तो बन रही हैं, लेकिन गोरखपुर-सोनौली हाइवे पर रानीपुर चौराहे से समरधीरा, मंगरहिया और बागापार होते हुए महराजगंज को जोड़ने वाली सड़क की दुर्दशा से लोग परेशान हैं। जबकि इस सड़क से हर दिन छोटे-बड़े वाहनों का आना-जाना रहता है।

कोई नहीं बनवा रहा सड़क

सोनौली से महराजगंज मुख्यालय पहुंचने वालों को इस रोड की वजह से 15 किमी की बचत होती है। ये सड़क तीन विधानसभाओं को जोड़ती है। इसके बाद भी इस सड़क की सुध न लिए जाने से लोगों में गुस्सा है। उन लोगों ने समरधीरा चौराहे पर रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर टांग दिया है। गांव वालों का कहना है कि यहां सालों से सड़क का निर्माण नहीं हुआ है।

बैनर लगाकर जाहिर की नाराजगी

कुछ महीने पहले इस सड़क का मुद्दा गरमाया था। सड़क पर काम शुरू हुआ, लेकिन कुछ दिनों बाद काम बंद हो गया। इसके बाद से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले रानीपुर से महराजगंज तक की सड़क का चौड़ीकरण कराकर चौराहों पर नालियां नहीं बनी। लोग मतदान का बहिष्कार करेंगे। इसको लेकर लोगों ने समरधीरा चौराहे पर बैनर टांगकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

सांसद-विधायक वोट मांगकर शर्मिंदा न करें’

यही वजह है कि जनता ने समरधीरा चौराहे पर बैनर टांग दिया है कि ‘ रोड नहीं तो वोट नहीं’. इस सड़क का मुद्दा कुछ दिनों पहले भी काफी गरमाया था. दरअसल सड़क का काम शुरू तो हुआ था लेकिन कुछ ही दिनों में बंद हो गया. जिसकी वजह से लोगों में काफी गुस्सा है. जनता का कहना है कि चुनाव से पहले रानीपुर से महाराजगंज तक सड़क के चौड़ीकरण का काम पूरा करके चौराहों पर नालियां बनाई जाएं. चुनाव से पहले यह काम नहीं हुआ तो वह वोट नहीं देंगे. लोगों ने समरधीरा चौराहे पर बैनर टांगकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की है.

बिना सड़क बनवाए वोट मांगने न आएं नेता’

यूपी विधानसभा चुनाव नजदीक हैं. ऐसे में नेता जोर-शोर से जनता को लुभाने में जुट गए है. लेकिन महाराजगंज में सड़क न बनने से लोगों में पहले ही बहुत गुस्सा है. उन्होंने चौराहे पर बैनर टांगकर अपना गुस्सा जाहिर किया है. लोगों ने साफ शब्दों में कह दिया है कि जब तक सड़क नहीं बन जाती तब तक नेता वोट मांगने न आएं. बैनर में कहा गया है कि सांसद और विधायक वोट मांगकर शर्मिंदा न करें. लोग सड़क के चौड़ीकरण पर नालियां बनाए जाने की मांग कर रहे हैं.

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img