महराजगंज : सोमवार को छूट मिलने के पहले दिन बाजारों की रौनक यकायक बढ़ गई

पहले दिन बाजार में रौनक, चहल-पहल भी बढ़ी

ऑरेंज जोन में शामिल महराजगंज जिले में लॉकडाउन-3 में छूट मिली है। सोमवार को छूट मिलने के पहले दिन बाजारों की रौनक यकायक बढ़ गई। अरसे बाद अधिकांश दुकानों के खुलते ही सामानों की खरीदारी के लिए लोग उमड़ पड़े। जगह-जगह सोशल डिस्टेंस टूटता दिखा। लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए शहर में पुलिस भी दौड़ती रही। इस दौरान पुलिस कर्मी मॉस्क लगाने के लिए लोगों को जगह-जगह समझाते भी दिखे।

वहीं, पुलिसिया सख्ती भी जारी रही। यातायात प्रभारी बरजोर सिंह शहर में अनाउंस कर लोगों को समझाते रहे। लॉकडाउन-3 के पहले दिन सोमवार को दुकानों के खुलने से लोगों को एक बड़ी राहत मिल गई। ऐसे में विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी करने व आवश्यक कार्यों को निपटाने के लिए लोग शहर में दौड़ पड़े। सुबह 10 बजे के बाद शहर की स्थिति पहले जैसी दिखने लगी। किराना, दवा, इलेक्ट्रानिक व इलेक्ट्रिक, छड़, सीमेंट आदि दुकानों के खुलने से शहर की रौनक बढ़ गई। किराना की दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में सामान मौजूद होने के कारण खरीदारी के लिए बहुत ज्यादा भीड़ लोगों की नहीं दिखी। लेकिन गैर जरुरी सामानों की खरीदारी के लिए लोग अधिक परेशान रहे।

सदर क्षेत्र के बागापार के छड़-सीमेंट दुकानदार विजय वर्मा ने बताया कि लॉकडाउन-3 में मकान निर्माण संबंधी छूट मिलने से लोगों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में ग्राहक अब दुकान पर पहुंचने लगे हैं। शहर के किराना के थोक व्यापारी दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि आवश्यक वस्तुएं दुकान पर पर्याप्त मात्रा में है। बडे़ शहरों से सामान भी पहुंच रहा है। दाल व तेल की कुछ कीमत बढ़ी है। ऐसे में परिवार चलाने के लिए लोगों पर कुछ आर्थिक दबाव पड़ रहा है।

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img