21 मई को कंपनी के अंदर जेसीबी चलाने के दौरान टक्कर हो गई थी |

महराजगंज
दबंग भारत न्यूज़ :- सउदी अरब के दम्माम शहर से चार महीने बाद बुधवार को उमेश यादव पुत्र राजाराम यादव (31) का शव उसके पैतृक गांव महराजगंज के परसा खुर्द में पहुंचा। शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। ताबूत को थोड़ा खोल कर परिजनों को अंतिम दर्शन कराया गया।

- नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने संभाला कार्यभार
- आम बीनना पड़ा 6 साल के मासूम पर भारी दिल दहला देगी कहानी
- अवैध नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार
- फर्जी स्कूल मान्यता का बड़ा खेल उजागर 25 स्कूल जांच में 14 पर मंडराया खतरा
- झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार गलत इंजेक्शन से किशोरी की मौत
परसा खुर्द निवासी सीताराम यादव के तीन पुत्रों में उमेश बड़ा था। उसकी शादी हो चुकी थी। पत्नी रिंका देवी के अलावा दो बेटे अंश 12 वर्ष व सतीश 10 वर्ष का है। शव आने के बाद मां सुभावती देवी समेत पूरा परिवार रोने-बिलखने लगा। उमेश तीन साल पहले सउदी अरब कमाने गया था। 21 मई को कंपनी के अंदर जेसीबी चलाने के दौरान एक से टक्कर हो गई थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजन शव को मंगाने के लिए प्रयास कर रहे थे। बुधवार को सउदी अरब से शव दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा था। परिजन एंबुलेंस लेकर दिल्ली गए थे। वहां से शव लेकर बुधवार की सुबह गांव पहुंचे।






