21 मई को कंपनी के अंदर जेसीबी चलाने के दौरान टक्कर हो गई थी |

महराजगंज
दबंग भारत न्यूज़ :- सउदी अरब के दम्माम शहर से चार महीने बाद बुधवार को उमेश यादव पुत्र राजाराम यादव (31) का शव उसके पैतृक गांव महराजगंज के परसा खुर्द में पहुंचा। शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। ताबूत को थोड़ा खोल कर परिजनों को अंतिम दर्शन कराया गया।

- महराजगंज पुलिस ने गैंग का किया भंडाफोड़ – बर्तन के बदले मोबाइल से चल रहा था साइबर फ्रॉड का खेल
- सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में सावित्री पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
- ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, 28 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
- पुलिया निर्माण के बीच बड़ी पहल, वैकल्पिक रास्ते ने खत्म की ग्रामीणों की परेशानी
- परतावल के स्कूलों में वार्षिकोत्सव की धूम, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
परसा खुर्द निवासी सीताराम यादव के तीन पुत्रों में उमेश बड़ा था। उसकी शादी हो चुकी थी। पत्नी रिंका देवी के अलावा दो बेटे अंश 12 वर्ष व सतीश 10 वर्ष का है। शव आने के बाद मां सुभावती देवी समेत पूरा परिवार रोने-बिलखने लगा। उमेश तीन साल पहले सउदी अरब कमाने गया था। 21 मई को कंपनी के अंदर जेसीबी चलाने के दौरान एक से टक्कर हो गई थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजन शव को मंगाने के लिए प्रयास कर रहे थे। बुधवार को सउदी अरब से शव दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा था। परिजन एंबुलेंस लेकर दिल्ली गए थे। वहां से शव लेकर बुधवार की सुबह गांव पहुंचे।






