एम जे ए यूनिक गर्ल्स कालेज विशुनपुरा में मेधा सम्मान समारोह का हुआ है आयोजन

परिश्रम ही सफलता की कुंजी है-मोहम्मद शाहीद

भिटौली, महराजगंज

दबंग भारत न्यूज़ – पनियरा विकास खंड के एम जे ए यूनिक गर्ल्स कालेज विशुनपुरा में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को किया गया । जिसमें कक्षा नौ व 10 के मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद शाहीद खां ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान प्री-बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कक्षा 10के मेधावी नाजमीन फातमा, अंकिता वर्मा,पूजा यादव, संध्या विश्वकर्मा,शिखा, प्रियंका,निशा,ओमनाथ शर्मा व अर्द्ध वार्षिक परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कक्षा नौ के डिम्पल वर्मा, सगुन,श्रद्धा वर्मा,सहीदुन निशा को विद्यालय के प्रबंधक मो शाहीद खां ने मेडल व नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया।

मोहम्मद शाहीद खां ने कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।परिश्रम करने से सफलता जरुर मिलती हैं। प्रधानाचार्य मोहम्मद जहरुद्दीन ने सभी मेधावियों को शुभकामनाएं दी। और अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य मनोरमा मनोरमा वर्मा ,संजू विश्वकर्मा ,उमेश गुप्ता ,शबनम खातून, शोभा आदि लोग मौजूद रहें।

Hot this week

रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

महराजगंज :- घुघली–कप्तानगंज रेल मार्ग पर ग्राम सभा मेदनीपुर...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

रेलवे ढाला पर पासिंग मार्ग की मांग को लेकर उबाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

महराजगंज : घुघली क्षेत्र के ग्राम सभा मेदनीपुर के...

Topics

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, 28 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

महराजगंज - आज स्टार फिटनेस क्लब पर ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img