विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने मंगलवार को गोरखपुर में ओशिन पांडेय के साथ दूसरी शादी कर ली

विवाह समारोह के दौरान अमन मणि के हाथ पर बने एक टैटू ने लोगों का काफी ध्‍यान खींचा

उत्‍तर प्रदेश के महाराजगंज के नौतनवां विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने मंगलवार को गोरखपुर में ओशिन पांडेय के साथ दूसरी शादी कर ली। दोनों ने शहर के एक निजी होटल में सात फेरे लिए। 

विवाह समारोह के दौरान अमन मणि के हाथ पर बने एक टैटू ने लोगों का काफी ध्‍यान खींचा। यह टैटू अमन ने अपनी पत्नी ओशिन के नाम पर बनवाया है। बाद में इस टैटू के साथ विधायक की तस्‍वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई। 

कोरोना महामारी के चलते विधायक अमन मणि की शादी बेहद सादगी से संपन्न हुआ। सोशल डिस्‍टेंसिंग का पूरा ख्‍याल रखा गया। शादी के कई तरह के कार्ड छपे थे लेकिन न्‍यौता सिर्फ परिवार और बेहद करीबी लोगों को ही दिया गया। अमन मणि शादी के दौरान काफी खुश नज़र आ रहे थे। जयमाल के बाद मंच पर उनके चाचा अजीत मणि त्रिपाठी, सोनौली नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी, नौतनवा नगर पालिका के चेयरमैन गुड्डू खान आदि ने उन्‍हें आशीर्वाद दिया। 

शादी में विधायक के पिता और पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी शामिल नहीं हो सके। अमर मणि और उनकी पत्नी मधुमणि, मधुमिता शुक्‍ला हत्‍याकांड में आजीवन सजा काट रहे हैं।

विवादों से अमन मणि का रहा है चोली दामन का साथ
अमनमणि त्रिपाठी का विवादों से चोली दामन का साथ रहा है। उन्‍होंने सात साल पहले सारा से बिना परिवार की रजामंदी के आर्य मंदिर में शादी की थी। तस्वीरों के सामने आने के बाद सब चौंक गए थे। बाद में संदिग्‍ध परिस्थितियों में सारा की मौत हो गई। उस समय अमन पर पत्‍नी की हत्‍या का आरोप लगा। इस मामले में सीबीआई की जांच चल रही है।

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहा अंधेरे में डूबा महीनों से बंद हाईमास्ट

महराजगंज। सिसवा मुंशी चौराहे पर लगा हाईमास्ट लाइट कई...

आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब तेजी पकड़ चुका है।

महराजगंज। आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब...

कोठीभार थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

सिसवा - आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण...

देसी शराब ऐसे खुली पोल प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर बेच रहा था

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ...

Topics

नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने संभाला कार्यभार

महराजगंज - जनपद के नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल...

आम बीनना पड़ा 6 साल के मासूम पर भारी दिल दहला देगी कहानी

महराजगंज - घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर बल्डीहा गांव...

अवैध नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार

महराजगंज - जनपद में अपराध एवं अवैध तस्करी के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img