उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सपाईयों ने बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया

दबंग भारत न्यूज़ : परतावल – गरीबों,मजदूरों ,किसानों ,नौजवानों, पिछड़ों ,दलितों ,अल्पसंख्यकों की उम्मीद और विश्वास से लबरेज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सपाईयों ने बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया साथ ही समाज में एक बेनज़ीर और बेमिसाल विकास करने वाले और एक्सप्रेसवे, लखनऊ मेट्रो, लैपटॉप, डायल 102-108 एम्बुलेंस, समाजवादी पेन्शन, लोहिया आवास, जनेश्वर मिश्र पार्क जैसे जनहित का काम करने वाले नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की अनंत बधाई और शुभकामनाएँ दिया तथा उनके दीर्घायु होने की कामना किया।
- अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस-राजस्व टीम की छापेमारी, मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद
- शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सूझबूझ से बचाई जान
- 2015 बैच के आईएएस शिवशरणप्पा जीएन ने संभाली महराजगंज की कमान
- आम के बागीचे में फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय किशोर, बुझ गया मां का इकलौता सहारा
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन महराजगंज , पनियरा, परतावल ,जखीरा आदि जगहों पर केक काटकर मनाया गया और आम जन में मास्क का वितरित भी किया गया साथ ही साथ जनता के नाम संदेश समाजवादी पार्टी का आह्वान नामक पत्र लोगों और सभी दुकानदारों में वितरित किया गया।
इस अवसर पर नि.विधानसभा अध्यक्ष अमरनाथ उर्फ़ लल्ला यादव , भाई रामलाल यादव , किसान सिंह सैंथवार, ध्यानेश्वर मणि त्रिपाठी , इंद्रासन यादव, हरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, आमिर हुसैन, यादव, विनय यादव, रामसुधार यादव, प्रसिद्ध शर्मा , विनय सिंह, जितेंद्र सिंह आदि का नेतृत्व और सहयोग रहा ।









