हालत गंभीर देखतें हुए लखनऊ रेफर किया गया

राजनीती
दबंग भारत न्यूज़ :- भाजपा एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह फैजाबाद में एक सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं यह हादसा उस वक्त हुआ जब देवेन्द्र सिंह अपनी कार से लखनऊ से गोरखपुर लौट रहे थे । मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे-28 पर रुधौली थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार ने तेज रफ्तार से उन्हें टक्कर मार दी।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि दुर्घटना में देवेन्द्र सिंह का एक पैर और हाथ टूट गया है। उन्हें शरीर के कई अन्य हिस्सों में गम्भीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के तत्काल बाद देवेन्द्र सिंह को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया है।







