संगीत की दुनिया में म्यूजिक कंपनियों की दादागिरी : सोनू निगम

बॉलीवुड में 29 साल और मंच पर 42 से साल संगीत प्रेमियों को अपने गीतों से झूमने पर मजबूर कर देने वाले सोनू निगम मानते हैं कि म्यूजिक इंडस्ट्री में म्यूजिक कम्पनियों की दादागिरी चलती है। सोनू निगम सोमवार को गोरखपुर महोत्सव के आखिरी दिन बॉलीवुड नाइट में गोरखपुरियों का मनोरंजन करेंगे।

सोनू निगम ने ‘हिन्दुस्तान से विशेष बातचीत में कहा कि म्यूजिक कम्पनियां वही गाने चलाती हैं जिनमें उनके ही संगीतकार का संगीत हो, उनके गीतकार ने गीत लिखा हो और उनके ही गायक ने गाया हो। अगर ऐसा नहीं है तो आप कुछ कर लीजिये आपके लिए गीत रिलीज करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा पहले भी ऐसा होता था। आज म्यूजिक कम्पनी की दादागिरी चलती है पहले कम्पोजर की चलती थी। हालांकि पहले संगीतकारों और गायकों को सम्मान मिलता था।

उन्होंने कहा कि हर दौर में कोई न कोई एक शक्तिशाली होता है। आज के दौर में संगीतकार एक ही गाना पन्द्रह-पन्द्रह गायकों से रिकार्ड करवाते हैं। गायक को भी फिल्म रिलीज होने के बाद पता चलता है कि किसकी लॉटरी निकली है और फिल्म में किसका गाना लिया गया है। पहले के दौर में कम से कम ऐसा तो नहीं होता था। संगीतकार एक गीत एक ही गायक से रिकार्ड करवाते थे।

संगीत की दुनिया में बदल गए हालात

एक सवाल के जवाब में सोनू निगम ने साफगोई से कहा कि मैं कौन होता हूं जो किसी नये गायक या कलाकार को सलाह दूं। जो नियम मुझ पर लागू हो वही दूसरे पर भी लागू हो ये जरूरी नहीं। पहले गायक वहीं बन सकता था जिसे शास्त्रीय संगीत का ज्ञान हो लेकिन आज दौर दूसरा है। किन परिस्थितयों में कैसा फैसला करना चाहिए ये सबसे बेहतर वही जानता है जो उन हालात से गुजरा हो। उन्होंने युवाओं से अपील की कि, किसी कलाकार को कटाक्ष या हेय दृष्टि से न देखें।

27 दिन से सिर्फ सफर में

सोनू निगम कई साल से स्टेज शो में इतना व्यस्त हैं कि उन्हें मुम्बई में घर जाने का मौका भी नहीं मिला। सोनू ने बताया कि पिछले 27 दिनों से सिर्फ सफर कर रहा हूं। मुम्बई स्थित अपने घर भी नहीं जा सका। बॉलीवुड में पार्श्व गायन के लिए सोनू ने कहा कि आप देख रहे होंगे कि मैं फिल्मों में गाना नहीं गा पा रहा। समय ही नहीं है, बस कुछ दोस्त या कुछ ऐसे लोग जिन्हे मना न कर सकूं सिर्फ उनके लिए ही गाया है।

अब ‘तनाव नहीं जानता

गायक सोनू निगम ने कहा कि सच कहूं तो अब नहीं जानता कि तनाव क्या चीज होती है। न खुश रहता हूं न दुखी होता हूं। मेरा खुद से ही रिश्ता टूट गया है। इसलिए तनाव की जगह ही नहीं बची है। जब इंसान सच का सामना करना सीख जाये कि एक दिन मौत आनी ही है तो उसे तनाव नहीं होता।

Source :- https://www.livehindustan.com

Hot this week

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...

Topics

महराजगंज जिले में शुरू हुई बड़ी भर्ती परीक्षा, हजारों अभ्यर्थी किस्मत आजमाने मैदान में

महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img