बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे पिकअप पलटी,दर्जनों घायल

भिटौली/ घुघली थाना क्षेत्र के अगया मे प्राथमिक विद्यालय के ठीक सामने सोमवार की दोपहर 1:30 बजे के करीब बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे पिकअप पलट गई ।जिससे बाइक सवार व पिकअप में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए । घायलों को घुघली पुलिस द्वारा इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजवाया गया जहाँ एक को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया ।

मिली जानकारी के अनुसार भिटौली स्थित एक बैंड पार्टी भिटौली से महराजगंज की तरफ जा रही थी कि अचानक सामने से आ रही मारुति कार को बाइक सवार ओवरटेक कर रहा था कि बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पिकअप पलट गई । पिकअप पर बैठे दर्जन भर लोग घायल हो गए। वही बाइक सवार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया । बाइक सवार कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सोहरौना राजा निवासी जियाउल उर्फ भोला उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र इशराकुल्लाह अपने नई बाइक की सर्विस करा कर महराजगंज से वापस घर के लिए आ रहा था कि अगया प्राथमिक विद्यालय के सामने दोनों मे टक्कर हो गई जिससे पिक अप पलट गया और पिक अप मे सवार सभी लोग घायल हो गए l सूचना पर पहुँचे घुघली प्रभारी इंचार्ज कमलेश कुमार यादव ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया l जहाँ इलाज चल रहा है ।

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img