नौतनवां में क्वारंटीन नेपाली नागरिक रविवार को अपने मुल्क जाने की जिद पर अड़ गए

बार्डर पर नहीं मिल रही एंट्री, नेपाली नागरिकों को

महराजगंज के नौतनवां में क्वारंटीन नेपाली नागरिक रविवार को अपने मुल्क जाने की जिद पर अड़ गए। हंगामा करने लगे। दोपहर में भोजन करने से भी इनकार कर दिया। नौतनवां तहसील प्रशासन की सूचना पर नेपाल के रूपनदेही जिले के प्रशासकीय अधिकृत ध्रुवा नेपाल एवं झबिलाल भट्टराई सहित क्षेत्रीय प्रहरी डीएसपी खड़क बहादुर खत्री, सशस्त्र डीएसपी एमबी शाही व बेलहिया इंस्पेक्टर ईश्वरी अधिकारी ने मौके पर पहुंच मामले को संभाला।

नेपाली नागरिकों का कहना था कि उनकी क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बावजूद नेपाल सरकार उन्हें अपने ही देश आने की इजाजत नहीं दे रही है। नौतनवा क्वारंटीन सेंटर पहुंचे नेपाली अधिकारियों ने सभी नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उच्चस्तरीय वार्ता चल रही है। निर्णय आने पर सभी को नेपाल में प्रवेश मिल जाएगा। यदि यहां किसी तरह की यदि दिक्कत हो तो बताएं। 

नेपाली नागरिकों ने एक स्वर में भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में भी उन सबका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। नेपाल एवं स्थानीय प्रशासन के घंटों मशक्कत एवं आश्वासन के बाद नेपाली नागरिकों ने दोपहर का भोजन किया। नौतनवा तहसील प्रशासन के अफसर मौजूद रहे।

Hot this week

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

Topics

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img