12 मई से 15 जोड़ी यात्री ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू

जानें किराया, रूट, स्टॉपेज से जुड़ी सभी जरूरी बातें

कोरोना और लॉकडाउन के चलते 50 दिनों के बाद 12 मई से 15 जोड़ी यात्री ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू हो रहा है। इसके लिए आज यानी सोमवार से बुकिंग भी की  जानी है। रेल मंत्रालय के बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी ट्वीट के जरिये इसकी पुष्टि की। रेल मंत्रालय के अनुसार, दिल्ली से देश के 15 प्रमुख शहर जोड़े जाएंगे। इन ट्रेनों की बुकिंग केवल ऑनलाइन होगी और स्टेशन पर टिकट नहीं बेचा जाएगा। संकेत हैं कि इसके बाद दूसरे रूट के लिए भी ट्रेनों की घोषणा की जाएगी।

जानें इन रेलगाड़ियों के रूट

ये ट्रेन नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, रांची, मुंबई सेंट्रल, बेंगलुरु, बिलासपुर, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, अहमदाबाद और जम्मू तवी के लिए संचालित होंगी।

सिर्फ ऑनलाइन होगी बुकिंग

इन ट्रेनों में आरक्षण के लिए बुकिंग 11 मई यानि आज शाम 4 बजे से शुरू होगी। सिर्फ IRCTC की वेबसाइट (www.irctc.co.in) पर उपलब्ध होगी। रेलवे स्टेशनों पर टिकट बुकिंग काउंटर बंद रहेंगे और कोई काउंटर टिकट (प्लेटफॉर्म टिकट भी) जारी नहीं किया जाएगा। केवल वैध कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशनों में प्रवेश करने की अनुमति होगी।

क्या रहेगा किराया?

सूत्रों के अनुसार जो ट्रेन चलाई जा रही हैं, वे वही रूट हैं, जहां पहले से राजधानी ट्रेन चलती हैं। यह ट्रेन भी राजधानी होंगी, जिनके सारे कोच एसी होंगे। इनमें पहले से तय किराया ही लिया जाएगा। यात्रियों की संख्या पर निर्भर होगा कि ट्रेन में कितने कोच जुड़ेंगे।

खाने-पीने की करनी होगी व्यवस्था

रेलवे के अनुसार, मंगलवार से शुरू हो रही रेल यात्रा को लेकर विशेष दिशा-निर्देश और विशेष रेलगाड़ियों की समय सारणी अलग से जारी की जाएगी। इन ट्रेनों में पेंट्रीकार नहीं होगा। यात्रियों को खुद खाने-पानी की व्यवस्था करनी होगी। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए रेलवे ने यह व्यवस्था की है।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img