रवि शास्त्री ने बताया World Cup में ये स्पिनर होगा भारत की पहली पसंद, जानिए कौन है वो?

सिडनी |ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम के कोचरवि शास्त्री को लगता कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव का ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पदार्पण टेस्ट में शानदार प्रदर्शन उन्हें इंग्लैंड में होने वाले आगामी विश्व कप में वह अंतिम एकादश में चयन के लिए पहली पसंद का स्पिनर बनाता है।

कुलदीप ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ हुए चौथे टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट हासिल किये और भारतीय कोच ने कलाई के इस स्पिनर की तारीफों के पुल बांधे।

शास्त्री ने कहा, ‘कुलदीप इससे विश्व कप के लिये खिलाड़ियों की जमात में आ गया। वह शायद विश्व कप में खेलने वाली हर भारतीय अंतिम एकादश में शामिल हो सकता है क्योंकि उसे कलाई से स्पिन करने का फायदा मिलेगा। हमें शायद अन्य दो अंगुली के स्पिनरों के बीच चुनने की जरूरत होगी क्योंकि कलाई का यह स्पिनर अब प्राथमिकता सूची में है।’

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ने भी 350 रन बनाकर प्रभावित किया और वह सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर है। हालांकि उन्हें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड वनडे के लिए चुनी गई टीम में शामिल नहीं है।

शास्त्री ने कहा कि पंत को मैच फिनिश करने की कला सीखने का विशेष काम दिया गया है जो विश्व कप के दौरान भारत के लिए काफी अहम होगा।

शास्त्री ने कहा, ‘हमने उसे इसलिए वापस जाने को कहा क्योंकि वह लगातार क्रिकेट खेल रहा है। मुझे लगता है कि उसे दो हफ्तों के लिये ब्रेक की जरूरत है और फिर वह भारत ए टीम से जुड़ेगा। उसे एक विशेष काम करने को कहा गया है जो मैचों को फिनिश करने की है और इसके बाद वह टीम में शामिल हो जायेगा।’

आलोचनाओं के बारे में शास्त्री ने कहा, ‘लोग क्या कहते हैं, कौन परवाह करता है? स्कोरबोर्ड को देखिए, नतीजे देखिए और बाकी सब इतिहास है।’

Sources :- jagran.com

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img