पुलवामा हमला: रिलायंस ने कहा, शहीदों के परिवारों-बच्चों की जिम्मेदारी उठाने को तैयार

जानेमाने उद्योपति मुकेश अंबानी की सामाजिक कार्यों में जुटे रिलायंस फाउंडेशन ने पुलवामा में शहीदों के बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च, उनके बच्चों को रोजगार देने और उनके परिवारों का पूरा खर्च उठाने की मंशा व्यक्त की है। रिलायंस फाउंडेशन की तरफ से शनिवार को कहा गया कि वह पुलवामा में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के बच्चों की शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी उठाने को तैयार है। उसने कहा है कि वह शहीदों के बच्चों को रोजगार और उनके परिजनों के खर्च को भी उठाने के लिए तैयार है।

यही नहीं फाउंडेशन ने इस हमले में घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा है कि यदि जरुरत हो तो उसके अस्पताल इस आतंकवादी हमले में घायल जवानों के बेहतर से बेहतर उपचार के लिए भी तैयार है। उसने कहा है कि सरकार शहीदों से संबंधित कोई भी जिम्मेदारी फाउंडेशन को सौंपेगी, तो वह उसको भी सहर्ष स्वीकार कर पूरा करेगा।

फाउंडेशन ने शहीदों को श्रद्धांजलि और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आतंकवाद के इस कुकृत्य से मकाबला करने के लिए देश की 130 करोड़ जनता के साथ पूरा रिलायंस परिवार मजबूती से खड़ा है। कोई भी दुश्मन भारत की एकता को नहीं तोड़ सकता और न ही आतंकवाद को खत्म करने के हमारे हौसले को डिगा सकता है। फाउंडेशन ने कहा है कि एक नागरिक के साथ-साथ एक कॉरपोरेट नागरिक होने के नाते अपने सुरक्षा बलों और राष्ट्रीय एकता की घड़ी में सरकार के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ा है और जो भी जिम्मेदारी सौंपी जायेगी उसे पूरा करेगा।

Source :- livehindustan.com

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img