32000 के पार खुला सेंसेक्स, निफ्टी 9300 के ऊपर

अर्थव्यवस्था खुलने की उम्मीद में घरेलू शेयर बाजार आज हरे निशान के साथ खुला

अर्थव्यवस्था खुलने की उम्मीद में घरेलू शेयर बाजार आज हरे निशान के साथ खुला। शुक्रवार को मजबूत स्तर पर अमेरिकी शेयर बाजार के इंडेक्स डाऊ जोंस, नैस्डैक और एस एंड पी का भी असर आज सोमवार को सेंसेक्स-निफ्टी पर देखने को मिल रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 387 अंकों की बढ़त के साथ 32030 के स्तर पर खुला तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक निफ्टी भी अपने दिन के कारोबार की शुरुआत हरे निशान से की।

बता दें भारत में अभी तक 67,152 कोरोना वायरस के मामलों की संख्या पहुंच चुकी है। इसके अलावा 2206 लोगों की मौत हो चुकी है। यह पहली बार है जब देश में कोरोना वायरस के एक दिन में चार हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं। वहीं, दिल्ली में सात हजार कोरोना के मरीज हैं। 73 लोगों की जान जा चुकी है। चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना पिछले कई दिनों से दुनियाभर में तबाही मचा रहा है। विश्वभर में कोरोना के 41 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

इस हफ्ते वृहद आंकड़ों, तिमाही नतीजों, कोविड-19 की स्थिति से तय होगी बाजार की दिशा

औद्योगिक उत्पादन तथा थोक व खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़ों, कंपनियों के तिमाही परिणामों तथा कोरोना वायरस महामारी से जुड़े घटनाक्रमों से इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल तय होगी। विशेषज्ञों ने यह राय प्रकट की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच चल रही व्यापार वार्ता के मद्देनजर निवेशकों की निगाहें वैश्विक संकेतों पर भी लगी रहेंगी। इस सप्ताह वृहद आर्थिक मोर्चे पर औद्योगिक उत्पादन, थोक मुद्रास्फीति और खुदरा मुद्रास्फीति के आधिकारिक आंकड़े जारी होने वाले हैं। सप्ताह के दौरान मारुति सुजुकी, नेस्ले इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक और बंधन बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के मार्च तिमाही के वित्तीय परिणाम भी जारी होने वाले हैं। 

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img