सुप्रीम कोर्ट नियमावली हिन्दी में प्रकाशित कराने का अनुरोध, मुख्य न्यायाधीश से आग्रह

हिन्दी भाषा जानने वाली आम जनता को सुप्रीम कोर्ट के नियम कानूनों की जानकारी हो

हिन्दी भाषा जानने वाली आम जनता को सुप्रीम कोर्ट के नियम कानूनों की जानकारी हो और वे लोग अपने कानूनी हक के बारे में सरलता से जान सकें इसके लिए सुप्रीम कोर्ट नियमावली हिन्दी में प्रकाशित कराने की मांग की गई है। दिल्ली निवासी हरपाल सिंह राणा ने मुख्य न्यायाधीश से अनुरोध किया है कि आम जनता की सुविधा के लिए सुप्रीम कोर्ट नियमावली 2013 का हिन्दी में प्रकाशन कराया जाए। अभी यह नियमावली सुप्रीम कोर्ट रूल अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है।

राणा ने पहले इस बाबत सुप्रीम कोर्ट मे एक रिट याचिका दाखिल कर अपनी मांग रखी थी। याचिका 2017 में दाखिल की गई थी लेकिन गत फरवरी में इस याचिका को चैम्बर में सुनवाई करते हुए न्यायाधीश हेमंत गुप्ता ने यह कहते हुए निपटा दिया कि यह मसला प्रशासनिक है। इस याचिका पर कोर्ट में न्यायिक छोर पर सुनवाई नहीं हो सकती। याचिकाकर्ता चाहे तो अपनी मांग प्रशासनिक स्तर पर रख सकता है। सुप्रीम कोर्ट से याचिका निपटने के बाद राणा ने मुख्य न्यायाधीश से आग्रह किया है कि वह देश हित में इस पर विचार करें।

मुख्य न्यायाधीश से किये गए आग्रह में राणा ने कहा है कि जिस प्रकार से भारत का संविधान सहित महत्वपूर्ण नियम कानून का अंग्रेजी के साथ साथ हिन्दी में भी प्रकाशन कराया जाता है उसी प्रकार उच्चतम न्यायालय की नियमावली 2013 का हिन्दी में प्रकाशन कराया जाए। उच्चतम न्यायालय नियमावली का हिन्दी मे प्रकाशन न होने के कारण जिन लोगों को अंग्रेजी की जानकारी नहीं है उन्हें सुप्रीम कोर्ट के नियमों और अपने हकों का सही से ज्ञान नहीं हो पा रहा है। नियमावली का हिन्दी में प्रकाशन होने से देश के नागरिक अपने अधिकार के लिए इसका सरलता से उपयोग कर सकेंगे।

Source :- www.jagran.com

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img