बागीचे में रविवार की सुबह गमछे के फंदे से लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के पुरैना गांव के पास बागीचे में रविवार की सुबह गमछे के फंदे से लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। यह युवक सिद्धार्थनगर के टिकरिया का रहने वाला था और पुरैना अपनी ससुराल आया था।
- निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत
- प्रसिद्ध बउरहवा बाबा धाम में श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर लगेगा भव्य मेला
- स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत
- 30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा
- बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर
ग्रामीणों के अनुसार सिद्धार्थनगर के टिकरिया निवासी 40 वर्षीय राकेश यादव अपनी ससुराल में रहकर चाय की दुकान पर काम करता था। लगभग तीन महीने से वह ससुराल नहीं आया था। पत्नी रीता यादव ने बताया कि वह बृजमनगंज बाजार में चाय की दुकान पर मिस्त्री का काम कर रहा था। दोनों में किसी बात को लेकर अनबन थी और अक्सर झगड़ा भी होता था। बताया कि तीन महीने पहले नाराज होकर चला गया था और रविवार को उसकी लाश ससुराल पुरैना के बाग में पाई गई। इसको लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस संबंध में एसओ विनोद कुमार राय ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई होगी।







