रविवार को जिले में 7342 प्रवासी कामगार फरेंदा स्थित जयपुरिया इंटर कालेज आश्रय स्थल पहुंचे

लॉकडाउन में दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों के जिले में आने का सिलसिला लगातार जारी है

लॉकडाउन में दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों के जिले में आने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को जिले में 7342 प्रवासी कामगार फरेंदा स्थित जयपुरिया इंटर कालेज आश्रय स्थल पहुंचे। स्क्रीनिंग के बाद सामान्य मिले लोगों को होम क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया। रविवार को जिले में आए 7342 प्रवासी कामगारों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इनमें रोडवेज की बसों से आए लोगों के साथ मुंबई, लुधियाना, मध्यप्रदेश, सूरत, राजस्थान, हैदराबाद व बंगलुरू आदि जगहों से पैदल व अन्य साधनों से आए लोग भी शामिल रहे।

रविवार को इतनी अधिक संख्या में कामगारों के पहुंचने से पूरा आश्रय परिसर भर गया। आश्रय स्थल पर मौजूद एसडीएम राजेश जायसवाल, सीओ अशोक मिश्र, एसओ अखिलेश सिंह, तहसीलदार नरेश चंद व बीईओ हेमवंत कुमार ने कामगारों की थर्मल स्क्रीनिंग करायी। स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल डॉ. विशाल चतुर्वेदी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अंजनी सिंह, एसपी मिश्रा, डॉ. अनिरुद्ध पांडेय, डॉ. प्रदीप यादव, शिवपूजन व मनमोहन की टीम ने लोगों की जांच की।

Hot this week

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

Topics

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img