अड्डा बाजार स्थित पांडेय काम्पलेक्स में अज्ञात चोरों ने पांच दुकानों का शटर तोड़कर सामान सहित नगदी उठा ले गए

अड्डा बाजार स्थित पांडेय काम्पलेक्स में अज्ञात चोरों ने पांच दुकानों का शटर तोड़कर सामान सहित नगदी उठा ले गए। शनिवार की शाम दुकानदार दुकान बंद करके घर चले गए। चोरों ने रात में आयुषी रेडिमेड वस्त्रालय के दुकान का शटर तोड़कर लगभग 20 हजार रुपये का कपड़ा चुरा ले गये। इसके बाद बगल के मिठाई की दुकान का शटर तोड़ा। नाई और आलू-प्याज के गोदाम का भी शटर तोड़कर चोरी की।
- तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद
- जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान
- बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान
- सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार
- डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र
इस दौरान किसी के आने की आहट पाकर चोर मौके पर अपने पुराने कपड़े, चप्पल व चोरी के औजार छोड़ कर भाग गये। देर रात इसकी जानकारी होते ही दुकानदारों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर एसआई दिलीप सिंह पहुंचे और घटना की जांच की। कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।






