मुंबई और चेन्नई के बीच खेला जाएगा पहला मैच

क्रिकेट / खेल
दबंग भारत न्यूज़ :- IPL Schedule 2020 इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर से युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में होना है। लंबे समय से फ्रेंचाइजी टीमों और फैन्स को आईपीएल के शेड्यूल का इंतजार था। आखिरकार इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। आईपीएल 2020 का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और उप-विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाना है। आईपीएल 2020 के 24 मैच दुबई में, 20 मैच अबु धाबी में और 12 मैच शारजाह में खेले जाएंगे। शेड्यूल अभी लीग मैचों का जारी किया गया है, जबकि प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। 3 नवंबर को आखिरी लीग मैच खेला जाना है, जो सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच होगा।








