उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी की देखरेख में हुई पीस कमेटी की बैठक

महराजगंज

दबंग भारत न्यूज़ – जनपद महराजगंज के थाना बृजमनगंज मे उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने होली के त्योहार को देखते हुए आज पीस कमेटी की बैठक बुलाई जिसमे नगर के तमाम गणमान्य लोग शामिल हुए बृजमनगंज होली के त्योहार को अधिकारियों ने होली त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए लोगों से अपील की। साथ ही लोगों को आश्वस्त भी किया और कहा कि शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

थाना परिसर बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम राजेश जायसवाल ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम व सौहार्द का प्रतीक है। इसे मिलकर उत्साह पूर्वक मनाएं। त्योहार में अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीओ अशोक मिश्रा ने कहा कि त्योहार को परंपरागत तरीके व हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कहीं भी होलिका दहन के स्थान पर समस्या उत्पन्न हो रही हो, तो इसकी सूचना दें। उसका समय रहते निस्तारण किया जाएगा।

सीओ ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए बताया कि डीजे साउंड पूरी तरह प्रतिबंधित है। बैठक मे थानाध्यक्ष कमलेश प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अनघ कुमार,उमाकांत सरोज ने थाना क्षेत्र के उपस्थित ग्राम प्रधानों व जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी सौहार्द्र के साथ मनाया जाय। पर्व पर मादक पदार्थ खाने व बेचने की सूचना से पुलिस को अवगत कराया जाय।

बैठक मे उपस्थित प्रधानों व जनप्रतिनिधियों से अधिकारियों ने आग्रह किया कि पर्व के नाम पर अराजकता फैलाने वाले की सूचना हर हालत मे पुलिस को मुहैया कराया जाय। बैठक मे उपस्थित लोगों ने अपने आस पास की समस्याओं से भी उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराया।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img