महराजगंज: गर्मी के समय में अचानक मौसम बदलने से लोग हलकान हैं। तेज हवाओं के चलने से आम व सब्जी की खेती को नुकसान हुआ है। गुरुवार दोपहर तक आसमान में चटक धूप थी। शाम होते ही मौसम बदलने लगा। रात 10 बजे के करीब आसमान में बादल छा गए । रात दो बजे के करीब तेज हवाएं चलने लगी। पूरे जिले में धुंध छा गई। इसी बीच आसमान में बिजली तड़कने लगी। रात भर झमाझम बारिश होने से गलियों में पानी लग गया।
- सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
- स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
- निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत
- प्रसिद्ध बउरहवा बाबा धाम में श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर लगेगा भव्य मेला
- स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत
संयोग अच्छा रहा कि कहीं पर ओलावृष्टि नहीं हुई। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक रिमझिम बारिश होती रही। हवा चलने से आम की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। पेड़ों से आम का बौर टूट गए हैं। ग्रामीण इलाकों के कुछ खेतों में पानी इतना लग गया कि सब्जी की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। शुक्रवार को किसान खेतों से सब्जी नहीं निकाल पाए। जिसकी वजह से सब्जी मंडियों में ताजा सब्जी नहीं पहुंच पाई। बारिश की मार किसानों को भी झेलनी पड़ी है।







