कोरोना: महाराष्ट्र में हालात और हुए खराब, चपेट में 177, केरल और तेलंगाना में पहली मौत

कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों और मृतकों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। शनिवार को स्थिति और बेकाबू हो गई। पिछले 24 घंटे के भीतर कुल 194 मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई और कुल मरीजों का आंकड़ा 945 जबकि मृतकों की संख्या 20 हो गई। शुक्रवार को तीस नए मामले के साथ कुल मरीजों की संख्या 724 जबकि मृतकों की संख्या 17 थी।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार केरल और तेलंगाना में शनिवार को कुल 194 नए मरीज मिले। वहीं केरल और तेलंगाना में वायरस से पहली मौत हुई जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या 19 पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार केरल में 69 वर्षीय कोरोना पीड़ित बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इसी तरह तेलंगाना में 74 वर्षीय एक बुजुर्ग की हैदराबाद के निजी अस्पताल में मौत हो गई। बुजुर्ग दिल्ली से वापस अपने घर गया था। मौत के बाद वायरस की पुष्टि हुई। वायरस की चपेट में आए अब तक कुल 79 लोग ठीक हुए हैं जिसमें 13 लोगों को शनिवार को स्वस्थ घोषित किया गया।

ड्रोन से लॉकडाउन तोड़ने वालों की पहचान
केरल पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों की पहचान ड्रोन के जरिए करेगी और उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। केरल पुलिस ने इस कड़ी में कई प्रमुख जगहों पर ड्रोन की तैनाती कर दी है जिसके जरिए बंदी का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 

ओडिशा विधानसभा का पूरा स्टाफ क्वारंटीन

कोरोना वायरस के कारण ओडिशा विधानसभा के पूरे स्टाफ को क्वारंटीन कर दिया गया है। बृहस्पतिवार देर रात ओडिशा में कोरोना का तीसरा पॉजिटिव केस सामने आया था। यह शख्स विधानसभा में काम करने वाले एक कर्मचारी के संपर्क में आया था। विधानसभा स्पीकर सूर्य नारायण पात्रो ने बताया कि विधानसभा स्टाफ के संपर्क में आने की खबर सामने आने के बाद पूरे विधानसभा को सैनिटाइज करने के साथ सभी स्टाफ को क्वारंटाइन किया गया है। 

15 हजार को क्वारंटीन करने की तैयारी
राजस्थान का भीलवाड़ा जिला कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित है। यहां संदिग्ध 15 हजार लोगों को क्वारंटाइन करने की तैयारी हो रही है। भीलवाड़ा में शुक्रवार को एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई थी। इसको देखते हुए प्रशासन ने विभिन्न अस्पतालों में 1541 सिंगल रूम की व्यवस्था की है। राजस्थान में दो नए मामले आने के साथ कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 52 हो गई।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img