Thursday, February 12, 2026

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं

इस साल भी छात्राओं ने किया कमाल, 10वीं और 12वीं में छात्राएं ने किया बेहतर प्रदर्शन

UP 10th, 12th Result 2020: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। नतीजे जारी होने के बाद टॉपर्स के नाम भी सामने आ गए हैं। इसके अलावा अगर ओवर ऑल परफाॅर्मेंस की बात करें तो यूपी बोर्ड परीक्षाओं में इस बार भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इस बार भी दोनों ही कक्षाओं में छात्राएं आगे निकल गई हैं। इसके तहत 12वीं में 74.6 फीसदी छात्राओं ने सफलता हासिल की तो वहीं 68.88 छात्र सफल रहे हैं। वहीं अगर पिछले साल की बात करे तो साल 2019 में भी लड़कियों का ही बोलबाला रहा था। इस साल भी दसवीं और बारहवीं दोनों में ही छात्राओं ने बाजी मारी थी।

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट (12वीं) रिजल्ट 2020 देखने के लिए डायरेक्ट लिंक

यूपी बोर्ड हाई स्कूल (10वीं) रिजल्ट 2020 देखने के लिए डायरेक्ट लिंक

वहीं आंकड़ों पर गौर करें तो साल 2019 में यूपी बोर्ड की परीक्षा में 10वीं की परीक्षा में 80.07% और 12वीं में 70.06% छात्र पास हुए हैं। वहीं हाईस्कूल (10वीं) में 83.98% लड़कियां और 76.66% लड़के पास हुए. वहीं, इंटरमीडिएट (12वीं) में 76.46 % लड़कियां और 64.40 % लड़के पास हुए हैं।

बता दें कि साल 2020 में कक्षा 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से तीन मार्च 2020 के बीच और 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी 2020 से 6 मार्च 2020 के बीच आयोजित हुई थी। वहीं इस वर्ष 50 लाख से अधिक बच्चों ने कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में भाग लिया। इनमें 25 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स इंटरमीडिएट और करीब 27 लाख हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं हैं। अब इन सबको ही परीक्षा के परिणामों का इंतजार है। वहीं अगर पछले साल की बात करें तेा साल 2019 में हाईस्कूल के 80.08 प्रतिशत और इंटर के 70.06 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए थे।

Hot this week

धानी से सोनौली तक सस्ती बस सेवा शुरू ग्रामीणों को बड़ी सौगात

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने...

कोठीभार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक–बाइक टक्कर में पिता-पुत्र दोनों की मौत

महराजगंज :- जिले के थाना कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत हरपुर...

मनरेगा कार्यों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, जॉब कार्ड में गड़बड़ी पर जताई नाराजगी

महराजगंज - जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को...

नेपाल जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की लापरवाही से पांच घायल

महाराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परतावल चौराहे...

Topics

धानी से सोनौली तक सस्ती बस सेवा शुरू ग्रामीणों को बड़ी सौगात

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने...

कोठीभार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक–बाइक टक्कर में पिता-पुत्र दोनों की मौत

महराजगंज :- जिले के थाना कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत हरपुर...

नेपाल जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की लापरवाही से पांच घायल

महाराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परतावल चौराहे...

घुघली में पम्पिंग सेट चोरी का पर्दाफाश, तीन चोर धराए

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम पतालकुई में किसानों...

प्रतियोगिता से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक होंगे शामिल

महराजगंज। नसरुल्लाह इंटरमीडिएट कॉलेज, आर.एन. आदर्श गर्ल्स कॉलेज एवं...

ग्रामीण सफाई कर्मी संघ का चुनाव संपन्न, रामचंद्र महामंत्री निर्वाचित

महराजगंज :- के परतावल विकास खंड सभागार में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img

Discover more from Headlines | Updates | Analysis

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading