Box Office: अजय देवगन की ‘टोटल धमाल’ ने दूसरे दिन की इतनी कमाई

बॉक्स ऑफ़िस पर अजय देवगन की फ़िल्म टोटल धमाल जमकर धमाल मचा रही है।

मुंबई। बॉक्स ऑफ़िस पर अजय देवगन की फ़िल्म टोटल धमाल जमकर धमाल मचा रही है। पुलवामा टेरर अटैक के ठीक 8 दिन बाद रिलीज़ हुई फ़िल्म ने शानदार ओपनिंग लेने के बाद दूसरे दिन ज़बर्दस्त उछाल लिया है। माना जा रहा है कि फ़िल्म ने 20 करोड़ से अधिक कमाई दूसरे दिन की है। 

इंद्र कुमार निर्देशित टोटल धमाल 22 फरवरी को रिलीज़ हुई। धमाल सीरीज़ की इस तीसरी फ़िल्म ने 16.50 करोड़ का कलेक्शन पहले दिन किया, जो इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग है। 2019 की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड रणवीर सिंह की गली बॉय के नाम है, जिसने 19.40 करोड़ का कलेक्शन पहले दिन किया था। टोटल धमाल के आंकड़ों में दूसरे दिन 5 फ़ीसदी का उछाल आया। और फ़िल्म के कलेक्शंस 20.40 करोड़ रहे। यानि दो दिनों में टोटल धमाल की कमाई 36.90 करोड़ के पहुंच गयी है। तीसरे दिन यानि रविवार को भी कलेक्शंस में यह बढ़त बने रहने की सम्भावना है। ओपनिंग वीकेंड में टोटल धमाल 50 करोड़ का पड़ाव हर हाल में पार कर लेगी। उधर, ओवरसीज़ में भी फ़िल्म ने 8.80 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 

टोटल धमाल की शुरुआत रफ़्तार ने यह संकेत दे दिये हैं कि फ़िल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। अगर ऐसा होता है तो अजय की यह हैट ट्रिक होगी। गोलमाल अगेन और रेड के बाद उनकी लगातार यह तीसरी फ़िल्म होगी जो 100 करोड़ क्लब में जाएगी। गोलमाल अगेन को 100 करोड़ तक पहुंचने में 4 दिन लगे थे, जबकि रेड 22 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकी। टोटल धमाल की स्पीड से लगता है कि फ़िल्म को 100 करोड़ हासिल करने में एक हफ़्ते का समय लग सकता है। 

टोटल धमाल एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फ्रेंचाइजी है। रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफ़री फ़िल्म का शुरू से हिस्सा रहे हैं, जबकि अजय देवगन, अनल कपूर, माधुरी दीक्षित, बमन ईरानी, पितोबाश और जॉनी लीवर तीसरी किस्त में जोड़े गये हैं। फ़िल्म को लेकर बॉक्स ऑफ़िस पर भले ही जोश हो, मगर क्रिटिक्स की फ़िल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। अधिकतर ने इसे सीरीज़ की सबसे कमज़ोर फ़िल्म बताया है। 

Hot this week

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

Topics

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img