उद्धव सरकार का बड़ा फैसला: कोरोना के चलते महाराष्ट्र के चार शहर 31 मार्च तक बंद

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। महाराष्ट्र के चार शहर को 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला किया गया है। कोरोना वायरस के मद्देनजर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ऐलान किया कि महाराष्ट्र के चार शहर मुंबई, नागपुर, पुणे, पिंपरी चिंडवड़ 31 मार्च तक बंद रहेंगे। इस बंद के तहत इंटरनेटशनल एयरपोर्ट और जरूरी सामानों की दुकानों को छोड़ कर सभी शॉप 31 मार्च तक बंद रहेंगे। यानी इस बंद के दौरान इन चार शहरों में सिर्फ बैंक, दवा, किराना और सब्जी की दुकानें खुली रहेंगी। 

कोरोना पर एहतियाती कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य सरकार ने आवश्यक सेवाओं और सार्वजनिक परिवहन को छोड़कर मुंबई महानगर क्षेत्र में पूर्ण रूप से बंद करने का आदेश दिया है। साथ ही उन्होंने हिदायत दी है कि यह छुट्टी नहीं है, भीड़ से बचें। हाालंकि, इस बंद के दौरान राज्य में बैंक खुले रहेंगे।

महाराष्ट्र में कोरोना के कितने मामले
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि महाराष्ट्र में तीन और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 52 हो गई है। टोपे ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ये तीन मामले मुम्बई, पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में सामने आए हैं। राज्य में गुरुवार रात तक 49 लोग कोविड-19 से पीड़ित थे। इसमें वह 64 वर्षीय व्यक्ति शामिल जिनकी इस सप्ताह मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना के तहत कोविड-19 के मरीजों के इलाज का खर्च उठाएगी।

भारत में कहां कितने मामले सामने आए
दिल्ली में कोरोना से संक्रमण के अब तक 17 मामले सामने आए हैं, जिनमें एक विदेशी शामिल हैं जबकि उत्तर प्रदेश में एक विदेशी समेत 18 मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में तीन विदेशियों समेत 47 मामले सामने आए हैं जबकि केरल में दो विदेशी नागरिकों समेत 28 मामले दर्ज किए गए हैं। कर्नाटक में कोरोना वायरस के 15 मरीज हैं। लद्दाख में संक्रमण के मामले बढ़कर 10 हो गए हैं और जम्मू-कश्मीर में इसकी संख्या बढ़कर चार हो गई है। तेलंगाना में 9 विदेशियों समेत 15 मामले सामने आए हैं। राजस्थान में दो विदेशियों समेत 7 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। तमिलनाडु में 3 मामले सामने आए हैं, जबकि आंध्र प्रदेश और पंजाब में दो-दो और ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड और बंगाल में एक-एक मामला सामने आया है। हरियाणा में 14 विदेशियों समेत 17 लोग संक्रमित हैं।

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img