स्कूली शिक्षा में यूपी-बिहार सबसे खराब ग्रेड में

यूपी, बिहार और झारखंड को 600 से 650 के बीच अंक लाने की वजह से पांचवीं ग्रेड में स्थान मिला है।

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तर्ज पर केंद्र सरकार पहली बार स्कूली शिक्षा में प्रदर्शन को लेकर राज्यों की ग्रेडिंग जारी करने जा रही है। इसमें केरल, गुजरात और चंडीगढ़ ने 800 से 850 के बीच अंक लाकर ग्रेड-1 में जगह पाने में कामयाबी हासिल की है। वहीं, यूपी, बिहार और झारखंड को 600 से 650 के बीच अंक लाने की वजह से पांचवीं ग्रेड में स्थान मिला है। इन राज्यों से नीचे सिर्फ उत्तर-पूर्व के तीन राज्य हैं। मानव संसाधन विकास मंत्रालय अगले सप्ताह इस रिपोर्ट को जारी कर सकता है।    

स्कूली शिक्षा की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय को प्रदर्शन के आधार पर राज्यों की ग्रेडिंग तैयार करने का निर्देश दिया था। इसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने 4 डोमेन में बंटे 70 मानकों के आधार पर ग्रेडिंग का फॉर्मूला तैयार किया था। इन डोमेन में लर्निंग आउटकम, एक्सेस आउटकम, अधोसंरचना एवं सुविधाएं और इक्वटी आउटकम को क्रमश: 180, 80, 150 और 230 भारांक प्रदान किए गए थे। इन्हीं के आधार पर राज्यों की ग्रेडिंग तैयार की गई। इसमें  केरल, गुजरात और चंडीगढ़ ने ग्रेड-1 में, दिल्ली और उत्तराखंड ग्रेड-2 में, जबकि  यूपी, बिहार और झारखंड को पांचवीं ग्रेड में स्थान मिला है। हिन्दी भाषी राज्यों में सबसे अच्छा प्रदर्शन हरियाणा और राजस्थान का है। जिन्हें ग्रेड-2 में स्थान दिया गया है। 

खास बात ये है कि कोई भी राज्य पहले तीन स्तरों में शामिल नहीं हो पाया है। इन तीन स्तरों में जगह पाने के लिए 951 से 1000, 901 से 950 और और 851 से 900 अंक के बीच अंक लाने की आवश्यकता थी।

Source :- livehindustan.com 

Hot this week

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

Topics

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img