आज भी खराब रह सकता है मौसम, धूल भरी आंधी और बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने मंगलवार को भी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है। मौसम निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि अगले तीन दिन प्रदेश में आंधी-पानी का यह क्रम रुक-रुक कर जारी रह सकता है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात और सोमवार की दोपहर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आंधी आई और बारिश हुई। इस दौरान पश्चिमी यूपी के अधिकांश हिस्सों में और पूर्वी अंचलों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हुई। राज्य के कुछ अंचलों में ओलावृष्टि भी हुई है।

रविवार की शाम से सोमवार की सुबह तक प्रदेश में सबसे अधिक 6-6 सेंटीमीटर बारिश बहेड़ी में हुई। इसके अलावा बिजनौर और अतर्रा में 5-5, हण्डिया, ग्यानपुर, पुवायां में 4-4, मऊ, उन्नाव, मोहम्मदी, मुजफ्फरनगर, मवाना, सम्भल, नगीना, मुरादाबाद, आंवला, सफीपुर, वाराणसी, कानपुर और बर्रा में 3-3 सेमी बारिश दर्ज की गई।

इस आंधी-पानी की वजह से अप्रैल के आखिरी हफ्ते में जहां एक ओर किसानों को फसल कटाई चरम पर होने की वजह से खासा नुकसान हुआ वहीं गर्मी से जनजीवन को थोड़ी राहत भी मिली। जिन किसानों की फसल कटने के बाद खलिहान में पड़ी रही उन्हें ज्यादा नुकसान हुआ है।

आंधी-बारिश से मुरादाबाद, मेरठ, वाराणसी, इलाहाबाद, बरेली, गोरखपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा, मेरठ मंडलों में दिन के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। फैजाबाद, इलाहाबाद, लखनऊ, बरेली, कानपुर मण्डलों में रात के तापमान में भी गिरावट आयी और यह सामान्य से कम दर्ज हुआ।

उत्तराखंड में बारिश-ओलावृष्टि की संभावना
उत्तराखंड में मई महीने की शुरुआत भी बारिश के साथ हो सकती है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश भर में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की संभावना जताई है। साथ ही एक मई तक बारिश होने की संभावना भी है। इस कारण तापमान में ठंडक रह सकती है।

केदारनाथ सहित ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी
सोमवार को केदारनाथ के साथ ही अनेक ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई है। जबकि मुख्यालय सहित जिले के समस्त स्थानों पर बारिश हुई। मौसम के बदलाव से लोगों को हल्की ठंड का अहसाह हुआ। इधर बारिश ने जिले में किसानों की फसल खराब हो रही है।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img