लोकसभा चुनाव से पहले Whatsapp लाया नया फीचर, यूजर्स को मिली ज्यादा ताकत

व्हाट्सएप (Whatsapp) ने एक नई पहल की है।

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के मद्देनजर पारदर्शिता लाने के प्रयासों के तहत व्हाट्सएप (Whatsapp) ने एक नई पहल की है। कंपनी यूजर्स को यह तय करने की सुविधा देने जा रही है कि उन्हें किसी व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा जा सकता है या नहीं।

फेसबुक की स्वामित्व वाली सोशल मीडिया कंपनी व्हाट्सएप ने एक बयान में कहा, ‘व्हाट्सएप ग्रुप परिजनों, दोस्तों, सहकर्मियों, सहपाठियों एवं अन्य लोगों को एक साथ जोड़ने का माध्यम बना रहेगा। चूंकि लोग महत्वपूर्ण संवाद के लिये ग्रुप से जुड़ते हैं, उन्होंने अपने अनुभव के बारे में अधिक नियंत्रण की मांग की।

कंपनी ने प्राइवेसी सेटिंग में एक नये फीचर की शुरुआत की है। इसके जरिये उपयोक्ता यह तय कर सकते हैं कि उन्हें किसी व्हाट्सएप ग्रुप में कौन जोड़ सकता है। इसके लिये तीन विकल्प दिये गये हैं। पहले विकल्प के तहत उपयोक्ता को कोई भी किसी ग्रुप में नहीं जोड़ सकता है। दूसरे विकल्प के तहत उपयोक्ता को सिर्फ वही लोग ग्रुप में जोड़ सकते हैं जो पहले से उनकी कांटैक्ट सूची में जुड़े हुए हों। तीसरे विकल्प में हर किसी को ग्रुप में जोड़ने की सुविधा दी गयी है।

अभी तक किसी उपयोक्ता को कोई भी व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ सकता था। इनके अलावा व्हाट्सएप ने एक अन्य फीचर की भी शुरुआत की है। यदि कोई आपको किसी ग्रुप में जोड़ता है तो प्राइवेट चैट के जरिये इसका लिंक आपको मिलेगा। यदि आप तीन दिन के भीतर निमंत्रण स्वीकार कर लेते हैं तो आप ग्रुप में शामिल हो जाएंगे। यदि आपने तीन दिन तक निमंत्रण स्वीकार नहीं किया जो वह स्वत: समाप्त हो जाएगा।

कंपनी ने कहा कि इन फीचरों की शुरुआत बुधवार से की गयी है। उसने कहा कि आने वाले सप्ताह में ये फीचर दुनिया भर में उपलब्ध हो जाएंगे।

Source :- www.livehindustan.com

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img