Saturday, February 15, 2025
Homeउत्तर प्रदेशलोकसभा चुनाव 2019: अखिलेश के खिलाफ मैदान में उतरेंगे निरहुआ, भाजपा ने...

लोकसभा चुनाव 2019: अखिलेश के खिलाफ मैदान में उतरेंगे निरहुआ, भाजपा ने जारी की नई लिस्ट

Lok Sabha Elections 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी अपने 6 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है

Lok Sabha Elections 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी अपने 6 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है, जिसके मुताबिक भोजपुरी नायक दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे, जबकि मैनपुरी से प्रेम सिंह शाक्या को टिकट मिला है।

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें
उत्तर प्रदेश की कुल 80 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान संपन्न होगा। राज्य में लोकसभा चुनाव के मतदान का पहला चरण 11 अप्रैल को शुरू होगा, जबकि सातवां एवं अंतिम चरण 19 मई को होने वाले मतदान के साथ संपन्न होगा। मतों की गणना 23 मई को की जाएगी। उत्तर प्रदेश में 7.79 करोड़ पुरुष, 6.61 करोड़ महिला तथा 8374 अन्य समेत 14.4 करोड़ मतदाता हैं। उत्तर प्रदेश में मतदान के लिये कुल 91709 मतदान केन्द्र बनाये जाएंगे।

सात चरणों में होंगे मतदान
पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा। इस चरण में कुल 8 सीटों सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाज़ियाबाद और गौतमबुद्ध नगर सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।

दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को होगा। इस चरण में भी कुल 8 लोकसभा सीटों नगीना (सुरक्षित), अमरोहा, बुलंदशहर (सुरक्षित), अलीगढ़, हाथरस (सुरक्षित), मथुरा, आगरा (सुरक्षित) और फतेहपुर सीकरी के लिए वोट पड़ेंगे।

चुनाव के तीसरे चरण के तहत मतदान 23 अप्रैल को होगा। इस चरण में 10 लोकसभा सीटों मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली और पीलीभीत के लिए वोट डाले जाएंगे।

चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा इस चरण में कुल 13 सीटों शाहजहांपुर (सुरक्षित), खीरी, हरदोई (सुरक्षित), मिश्रिख (सुरक्षित), उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा (सुरक्षित), कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन (सुरक्षित), झांसी और हमीरपुर के लिए वोट पड़ेंगे।

पांचवें चरण के लिए मतदान 6 मई को होगा। पांचवें चरण में कुल 14 सीटों धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज (सुरक्षित), लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी (सुरक्षित), बाराबंकी (सुरक्षित), फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा में मतदान होगा। 

छठे चरण का मतदान 12 मई को होगा। इस चरण में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज (सुरक्षित), आजमगढ़, जौनपुर, मछली शहर (सुरक्षित) और भदोही समेत कुल 14 सीटों के लिए मतदान होगा।

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत मतदान 19 मई को होगा। इस चरण में महराजगंज, गोरखपुर कुशीनगर देवरिया बांसगांव (सुरक्षित), घोसी सलेमपुर बलिया गाजीपुर चंदौली वाराणसी मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज (सुरक्षित) समेत कुल 13 सीटों के लिए वोट पड़ेंगे।

Source :- www.livehindustan.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img

Discover more from UP News |Hindi News | Breaking News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading