जीएसटी घटने का लाभ ग्राहकों को नहीं देने वाली नौ कंपनियों पर कार्रवाई

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) घटने के बाद करीब 559.88 करोड़ का लाभ ग्राहकों को नहीं देने वाली नौ कंपनियों के विरुद्ध जीएसटी एंटी प्रोफिटीयरिंग प्राधिकरण ने आदेश जारी किए हैं। वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने लोकसभा में सवाल के लिखित जवाब में कहा कि जीएसटी काउंसिल ने 400 वस्तु समूह और 96 सेवा समूह की जीएसटी दर घटाए जाने के सुझाव दिए हैं। कहा कि नेशनल एंटी प्रोफिटीयरिंग अथॉरिटी (एनएए) ने नौ आदेश जारी किए हैं, जिनमें करीब 559.88 करोड़ की प्रोफिटीयरिंग की पुष्टि हुई है।

तिलहन-दलहन की खरीद: कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने राज्यसभा में कहा कि सरकार ने 2015-16 से दिसंबर 2018 तक 89 लाख टन तिलहन और दलहन की खरीदारी की है और यह प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि 2010-11 से 2013-14 तक आठ लाख टन की खरीदारी हुई थी।

बीटी कॉटन कीड़े से रक्षा में कारगर: कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में कहा कि बीटी कॉटन टेक्नोलॉजी का मूल मकसद कपास के कीड़े (बोलवर्म) से बचाव करना था। इस कीड़े से (पिंक बोलवर्म स्पोडोपेट्रा लिटुरा को छोड़कर) बचाव में वह 16 वर्षो से कारगर है।

टेलीकॉम से घटी सरकार की आय: दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने रासमें एक लिखित जवाब में कहा कि 2017-18 में टेलीकॉम सेक्टर से सरकार की आय करीब 22 फीसद घटी है। कहा कि सेवाओं की बिक्री से टेलीकॉम कंपनियों की आय घटने से सरकार की आय में कमी आई है।

कॉल ड्रॉप के लिए कंपनियों पर जुर्माना: दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने रास में कहा कि कॉल ड्रॉप के मामले में टेलीकॉम कंपनियों पर 58 लाख का जुर्माना लगाया गया है। हालांकि कहा कि टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधारे जाने से स्थिति में सुधार आया है।

ब्रोकर्स को अनफिट घोषित करने का सुझाव नहीं: वित्त राज्य मंत्री पॉन राधाकृष्णन ने लोस में कहा कि सरकार ने नेशनल स्पॉट एक्सचेंज (एनएसईएल) के भुगतान संकट में शामिल ब्रोकर्स को ‘नॉट फिट एंड प्रोपर’ घोषित किए जाने के लिए नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट टिब्यूनल (एनसीएलएटी) से किसी तरह की सिफारिश नहीं की है।

Sources :- Jagran.com

Hot this week

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

Topics

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img