कापियों के मूल्यांकन का कार्य पूरे सतर्कता के साथ सुरक्षा का ख्याल रखते हुए किया जा रहा है
महराजगंज: जिले के दो मूल्यांकन केंद्रों पर शुक्रवार को मूल्यांकन के चौथे दिन 14995 उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते हुए किया गया । मूल्यांकन के चौथे दिन महराजगंज इंटर कालेज एवं गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कालेज में कुल 392 परीक्षकों ने कापियां जांचने का कार्य किया। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कैमरे की निगरानी में मूल्यांकन हो रहा है।
- अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस-राजस्व टीम की छापेमारी, मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद
- शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सूझबूझ से बचाई जान
- 2015 बैच के आईएएस शिवशरणप्पा जीएन ने संभाली महराजगंज की कमान
- आम के बागीचे में फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय किशोर, बुझ गया मां का इकलौता सहारा
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
महराजगंज इंटर कालेज में 144 व जीएसवीएस इंटर कालेज में 248 परीक्षकों ने कुल 14995 कापियों के मूल्यांकन का कार्य किया। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मूल्यांकन का कार्य चौथे दिन सफलता पूर्वक पूरा किया गया । कापियों के मूल्यांकन का कार्य पूरे सतर्कता के साथ सुरक्षा का ख्याल रखते हुए किया जा रहा है। रोजाना मूल्यांकन कक्षों को सैनिटाइज करने के साथ-साथ शारीरिक दूरी के नियमों का पालन किया जा रहा है।







