गन्ना किसानों को लेकर सीएम योगी का बड़ा तोहफा

जानें कितना भुगतान करने जा रही है यूपी सरकार

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की नवगठित योगी सरकार गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का अपना चुनावी वादा पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 100 दिन में किसानों को आठ हजार करोड़ रुपये का भुगतान करेगी।सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस आशय के निर्देश जारी करते हुए गन्ना किसानों के बकाया भुगतान पर ध्यान केन्द्रित करने को सरकार की प्राथमिकता बताया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि सरकार ने अपने चुनावी वादे के मुताबिक गन्ना किसानों का 14 दिनों में भुगतान सुनिश्चित करने लक्ष्य तय किया है। इसके तहत मुख्यमंत्री ने संबद्ध विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि अगले 100 दिनों में गन्ना किसानों को 8000 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान के साथ आगामी छह महीने में 12 हजार करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया जाए। सूत्रों ने बताया कि सरकार ने अगले पांच वर्षों में गन्ने की उत्पादकता को भी बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है।

इसके तहत प्रदेश में गन्ना उत्पादन की मौजूदा क्षमता 81.5 टन प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर, 84 टन प्रति हेक्टेयर करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके साथ ही सरकार ने चीनी उत्पान में भी बढ़ोतरी के लिए चीनी मिलों के आधुनिकीकरण के साथ उनकी क्षमता वस्तिार करने का भी फैसला किया है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने पेराई सत्र 2022-23 के लिए गन्ना सर्वेक्षण नीति और डिजिटल सर्वेक्षण करने का भी निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि गत विधानसभा चुनाव में योगी सरकार ने भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र के हवाले से गन्ना खरीद के एवज में किसानों का भुगतान 14 दिन के भीतर सुनिश्चित करने और पुराने बकाये का भुगतान भी करने का वादा किया था। साथ ही नई चीनी मिलें शुरु कर गन्ना किसानों की उपज का शत प्रतिशत क्रय भी सुनिश्चित करने की बात कही थी।

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img