सनी देओल की फिल्म जाट को लेकर जानिये कुछ खास बातें

मनोरंजन :- सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जाट को लेकर चर्चा में हैं। सनी देओल के फैंस  के लिए बड़ी खुशखबरी है,फिल्म जाट के ट्रेलर का इंतजार जो अब खत्म हो चुका है।फिल्म जाट का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

इस फिल्म के ट्रेलर में सनी देओल का अंदाज काफी जबरदस्त लग रहा है। सनी देओल एक्शन करते दिख रहे हैं और दुश्मनों पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं।सनी देओल को फुल ऑफ एक्शन स्टाइल में देखा जा रहा है।जाट के ट्रेलर की शुरुआत में सबसे पहले सैयामी खरे की एंट्री होती है, जो पुलिस ऑफिसर के रोल में दिख रही हैं। वह पूछती हैं कि इस गांव में क्या हुआ है। सारे गांव वाले डरे-सहमे नजर आ रह हैं तभी एक बच्चा राणातुंगा का नाम लेता है।

इस फिल्म में राणातुंगा का किरदार रणदीप हुड्डा ने निभाया है। इसके बाद सनी देओल की एंट्री दिखाई जाती है। वह आते ही छा जाते हैं और दुश्मनों पर भारी पड़ जाते हैं। उनका डायलॉग है, ‘जान की कीमत जानकर भी, जान को जोखिम में डालने वाला…’ वो आगे कहते हैं ‘मैं जाट हूं’।

गोपिचंद मालिनेनी निर्देशित फिल्म जाट में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इस फिल्म का निर्माण मायथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्टरी के सहयोग से किया गया है। फिल्म के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस को अनल अरासु, राम लक्ष्मण और वेंकट ने शानदार ढंग से तैयार किया है।

थमन एस का जोशीला संगीत और ऋषि पंजाबी की शानदार सिनेमैटोग्राफी फिल्म के अनुभव को और बेहतर बनाती है। नवीन नूली ने संपादन और अविनाश कोल्ला ने प्रोडक्शन डिज़ाइन किया है। फिल्म जाट 10 अप्रैल को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।अब देखने वाली बात ये होगी कि ये फिल्म बाक्स आफिस पर कितना धमाल मचाती है?

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img