70 वां गणतंत्र दिवस: नई परंपराओं व नई शुरुआतों के साथ मनाया गया जश्न, राजपथ हुआ गुलजार

गणतंत्र के 69 साल पूरे कर चुका हमारा देश भारत आज 70वें साल में प्रवेश कर गया। इस अवसर पर नई दिल्ली में हुआ राष्ट्रीय समारोह कई मायनों में शानदार रहा।

गणतंत्र के 69 साल पूरे कर चुका हमारा देश भारत आज 70वें साल में प्रवेश कर गया। इस अवसर पर नई दिल्ली में हुआ राष्ट्रीय समारोह कई मायनों में शानदार रहा। नई परंपराओं और नई शुरुआतों के साथ 70वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया गया।इस अवसर पर झांकियों और प्रदर्शनों से राजपथ गुलजार रहा। जमीन से लेकर आसमान तक कला-संस्कृति, विज्ञान, वीरता, साहस दृश्यों ने लोगों को गर्व से भर दिया। आइए, तस्वीरों में देखें गणतंत्र दिवस समारोह।

भारतीय सेना के बेडे में शामिल की गई नई तोप के-9 वज्र

Republic Day 2019

Republic Day 2019 – फोटो : PTIइस साल भारतीय सेना के बेडे में शामिल की गई नई तोप के-9 वज्र भी देशवासियों को देखने को मिलेगा। इस तोप की खासियत है कि इसकी मारक क्षमता 38 किलोमीटर के दायरे की है। यह रेतीले और अर्ध रेगिस्तानी इलाकों के युद्ध में कारगर है। एम-777 ह्वाइत्जर तोप 30 किलोमीटर के दायरे में लक्ष्य को भेद सकती है। यह समतल और पहाड़ी दोनों इलाकों के लिए कारगर है।

पैरामिलिट्री फोर्स आसाम राइफल्स ने रचा इतिहास

Republic Day 2019

Republic Day 2019 – फोटो : PTIमेजर खुशबू कंवर ने आसाम राइफल्स के कंटिनजेंट का नेतृत्व किया। पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होकर देश की सबसे पुरानी पैरामिलिट्री फोर्स आसाम राइफल्स ने इतिहास रच दिया। मेजर खुशबू एक बच्चे की मां हैं।

हर क्षेत्र, समुदाय, जाति और धर्म से उमड़ा जन सैलाब

Republic Day 2019

Republic Day 2019गणतंत्र दिवस परेड में ही नहीं बल्कि उसे देखने आए देश के हर क्षेत्र, समुदाय, जाति और धर्म के उमड़े जन सैलाब ने अनेकता में एकता के जज़्बे का अनूठा प्रदर्शन किया । परेड के 8 किलोमीटर के रास्ते में बच्चों, महिलाओं, युवाओं और वृद्धों के चेहरों की चमक और उत्साह देखते ही बनता था ।

Republic Day 2019

Republic Day 2019सबसे अंत में रोमांच से भर देने वाले वायुसेना के अत्याधुनिक विमानों को राजपथ के ऊपर से हैरतअंगेज कारनामों के साथ उड़ान भरते देख कर उन विमानों की ताकत के साथ ही वायुसेना के पायलटों का हुनर और जांबाज़ी का अहसास हुआ 

Republic Day 2019

Republic Day 2019 – फोटो : PTIराजपथ पर 70वें गणतंत्र दिवस परेड में महिलाओं के शौर्य का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जहां नौसेना एवं सेना के कई दस्तों की अगुवाई उन्होंने की और एक महिला अधिकारी ने बाइक पर हैरतअंगेज करतब दिखाए। 

Republic Day 2019

Republic Day 2019 – फोटो : PTIपरेड में सिख लाइट इन्फैंट्री, जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फैंट्री, गोरखा ब्रिगेड, सेना सेवा कोर, सेना आपूर्ति कोर (उत्तर), प्रादेशिक सेना बटालियन की पैदल सेना ने हिस्सा लिया।

Republic Day 2019

Republic Day 2019 – फोटो : PTIराजधानी दिल्ली में जहां एक ओर जवान प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर भारतीय सेना ने कड़ाके की ठंड में बर्फ के बीच राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया और भारतमाता की जयघोष की। बर्फ के बीच जवानों ने तिरंगा फहरा कर राष्ट्रगाण भी गाया। 

Hot this week

छपिया पुल बना या खतरे की नींव, चार दिन में शटरिंग हटने पर ग्रामीणों का हंगामा

परतावल- विकासखंड की ग्राम सभा छपिया में सिंचाई विभाग की...

डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने रोहिन नदी के तटबंधों का किया स्थलीय निरीक्षण

लक्ष्मीपुर- मानसून और संभावित बाढ़ के मद्देनजर डीएम गौरव सिंह...

निचलौल बस स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव

महराजगंज- निचलौल बस स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के...

सिसवा मुंशी चौराहा अंधेरे में डूबा महीनों से बंद हाईमास्ट

महराजगंज। सिसवा मुंशी चौराहे पर लगा हाईमास्ट लाइट कई...

आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब तेजी पकड़ चुका है।

महराजगंज। आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब...

Topics

छपिया पुल बना या खतरे की नींव, चार दिन में शटरिंग हटने पर ग्रामीणों का हंगामा

परतावल- विकासखंड की ग्राम सभा छपिया में सिंचाई विभाग की...

डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने रोहिन नदी के तटबंधों का किया स्थलीय निरीक्षण

लक्ष्मीपुर- मानसून और संभावित बाढ़ के मद्देनजर डीएम गौरव सिंह...

निचलौल बस स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव

महराजगंज- निचलौल बस स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के...

सिसवा मुंशी चौराहा अंधेरे में डूबा महीनों से बंद हाईमास्ट

महराजगंज। सिसवा मुंशी चौराहे पर लगा हाईमास्ट लाइट कई...

आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब तेजी पकड़ चुका है।

महराजगंज। आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब...

कोठीभार थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

सिसवा - आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण...

देसी शराब ऐसे खुली पोल प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर बेच रहा था

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img