शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

महराजगंज – शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात चार पहिया वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसा कुशीनगर जनपद के इंदरपुर के समीप सोमवार देर रात करीब 12 बजे हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगराई निवासी रोशन साहनी अपने साथियों के साथ घुघुली थाना क्षेत्र के हरखी प्यास में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद तीनों युवक बुलेट बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में रोशन साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथी राजवीर साहनी निवासी गंगराई और दिल मोहम्मद  निवासी असना, थाना अहिरौली को भी चोटें आईं। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की सहायता से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने रोशन साहनी को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही परतावल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img