बच्चों के अपहर्ताओं की तलाश में लगातार छापा मार रही पुलिस

36 घंटे बाद भी नहीं मिली सफलता

महराजगंज- जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के चंदनपुर के पास दो बच्चों के अपहरण की गुत्थी अभी नहीं सुलझ सकी है। 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस खास नतीजे नहीं पहुंच सकी है। अपहरण करने वालों की तलाश में पुलिस टीमें ताबड़तोड़ छापा मार रही हैं। उधर, घटना के बाद से ही बच्चों की मां का रो रो कर बुरा हाल है। बच्चे किस हाल में होंगे, यह सोचकर उनका जी घबड़ा रहा है।

मामला यह है कि कोल्हुई के रहने वाले मोहम्मद अहमद (10) एवं श्रीद्धा फातिमा (8) वाहन से बुधवार की सुबह स्कूल जा रहे थे। चंदनपुर के पास इन दोनों का अपहरण हो गया। इसके बाद से ही पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। बच्चों के पहले पिता गोरखपुर निवासी सऊद अहमद पर अपने अन्य सहयोगियों के साथ असलहे के बल पर अपहरण करने का आरोप है।

पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। मामले का पर्दाफाश करने के लिए जुटी पुलिस टीम आसपास के जिलों में छापा मार रही है। सिद्धार्थनगर, आंबेडकर, लखनऊ समेत अन्य स्थानों पर छापा मारा गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अपहर्ता जल्दी ही पकड़ लिए जाएंगे। कुछ क्लू हाथ लगे हैं। उसके आधार में पुलिस जांच में जुटी है। घटना के बाद से कोल्हुई क्षेत्र में सभी सहमे हुए हैं।

पहले पिता की आड़ में कहीं दूसरा तो नहीं

अपहरण के मामले में बच्चों के पहले पिता की आड़ में कहीं दूसरा तो नहीं शामिल हैं। पुलिस की जांच बच्चों के पहले पिता के इर्द-गिर्द ही घूम रही है। लोगों का कहना है कि कहीं ऐसा न हो कि बच्चों के पहले पिता की आड़ में किसी दूसरे ने इस घटना को अंजाम दे दिया हो। घटना होने के बाद से ही आरोपित सऊद अहमद का कोई सुराग नहीं मिल रहा है। फोन भी बंद होने से लोकेशन ट्रेस करने में परेशानी हो रही है।

कहीं नेपाल तो नहीं चले गए अपहर्ता

बच्चों को गाड़ी से सिद्धार्थनगर की ओर ले जाने की बात कही जा रही है। यह जनपद नेपाल बार्डर से लगा हुआ है। अंदेशा है कि अपहरण करने वाले नेपाल की खुली सीमा का लाभ लेकर नेपाल चले गए होंगे।

सभी बिंदुओं पर जांच तेजी से चल रही है। आरोपितों का पता लगाने के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित स्थानों पर छापा मार रही है। जल्दी ही बच्चों की सकुशल वापसी होगी। -प्रदीप गुप्ता, एसपी

Hot this week

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

Topics

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img