शहीद पंकज को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, मासूम बेटा एकटक देखता रहा ताबूत

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए महराजगंज पंकज त्रिपाठी को अंतिम विदाई देने के लिए पूरा महराजगंज उमड़ पड़ा। पंकज के गांव से लेकर अंतिम संस्‍कार के स्‍थान त्रिमुहानी घाट तक रास्‍ते में इतनी भीड़ मौजूद रही कि तिल रखने की जगह नहीं बची। 

शहीद का पार्थिव शरीर शनिवार अपराह्न 11:40 बजे फरेंदा तहसील के हरपुर बेलहिया टोला पहुंचा। वीर सपूत के तिरंगे में लिपटे ताबूत को देख गांव का हर जर्रा-जर्रा रोया। सभी बस पंकज को एक झलक देखने के लिए बेताब दिखे। पत्नी रोहिणी ताबूत से लिपट कर दहाड़े मारकर रोने लगी। तीन साल का मासूम बेटा प्रतीक शहीद पंकज के शव को एकटक देखता रहा।  

पत्‍नी रोहिणी बार-बार पंकज का मुंह दिखाने की गुहार लगाती रही। हमले में शहीद का शरीर क्षत विछत होने से सभी रोहिणी को संभालने में लगे रहे। मां सुशीला अपने लाल को ताबूत में देखकर बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। पिता ओमप्रकाश त्रिपाठी बेसुध पड़े हैं। छोटे भाई शुभम को रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने किसी तरह से संभाला। इस बीच त्रिपाठी परिवार के साथ पूरा हरपुर गांव रोया। शहीद पंकज अमर रहे के गगनभेदी नारे के साथ पूरा गांव सरकार से शहादत का हिसाब भी मांग रहा था। अपराह्न 12:07 बजे राजकीय सम्मान के साथ शहीद की अंतिम यात्रा गांव से रवाना हुई।  

अपराह्न 1:30 बजे रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस बीच केंद्रीय राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल के साथ जिले के प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री, सांसद पंकज चौधरी, डीएम अमरनाथ उपाध्याय, एसपी रोहित सिंह सजवाण और एसएसबी के कमांडेंट भी मौजूद हैं। 

Source :- livehindustan.com

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img