टीवी ग्राहकों को ट्राई ने दी बड़ी राहत, नहीं बढ़ेगा मंथली बिल

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने कहा कि डीटीएच (DTH) और केबल ऑपरेटर किसी भी ग्राहक से ‘बेस्‍ट फिट प्‍लान’ के तहत उनके सामान्य मंथली बिल से अधिक राशि नहीं वसूल सकते हैं

नई दिल्ली : भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने कहा कि डीटीएच (DTH) और केबल ऑपरेटर किसी भी ग्राहक से ‘बेस्‍ट फिट प्‍लान’ के तहत उनके सामान्य मंथली बिल से अधिक राशि नहीं वसूल सकते हैं. नियामक ने साथ ही आगाह किया कि किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी. ट्राई के सचिव एसके गुप्ता ने कहा, ‘ट्राई ने वितरण मंच परिचालकों (DPO) को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे सर्वाधिक उपयुक्त योजना के तहत उपभोक्ताओं से उनकी मौजूदा योजना से अधिक राशि नहीं ले सकते.’ गुप्ता ने कहा कि ट्राई स्थिति पर को बराबर देख रही है. उपभोक्ताओं ने कोई शिकायत की तो उस पर कार्रवाई की जाएगी.

चैनल चुनने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मार्च की
उन्होंने कहा, ‘ट्राई ने डीपीओ को उन ग्राहकों को सबसे उपयुक्त योजना पेश करने को कहा है जिन्होंने अब तक चैनलों के विकल्प खुद नहीं चुने हैं. ऐसा उपभोक्ताओं की हितों की रक्षा और उन्हें किसी भी तरह की असुविधा से बचाने के लिए किया गया है.’ नियामक ने चैनलों का चुनाव करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 मार्च, 2019 तक कर दिया है. ट्राई ने कहा कि उपभोक्ताओं के इस्तेमाल के तरीके और भाषा के आधार पर सर्वाधिक उपयुक्त योजना को डिजाइन किया जाना चाहिए.

नई दरों से प्रसारकों का भुगतान करना होगा
केबल एवं डीटीएच सेवा प्रदाताओं (DPO) को प्रसारकों को इस महीने से नयी दरों के हिसाब से भुगतान करना होगा. इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन ने यह बात कही है. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने इससे पहले कहा था कि केबल सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले केवल 65 प्रतिशत उपभोक्ताओं और डीटीएच सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले केवल 35 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने नयी दरों को अपनाया है.

Source :- zeenews.india.com

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img