भारत के सख्त तेवर के आगे झुका पाकिस्तान, देश में आज ‘अभिनंदन’

IAF Pilot Abhinandan Varthaman: भारत के सख्त तेवर से झुकने को मजबूर पाकिस्तान ने गुरुवार को भारतीय पायलट विंग कमांडर अभिनंदन को छोड़ने का ऐलान किया है। इससे पहले भारत ने दो टूक कह दिया था कि उसे अपने पायलट की रिहाई से कम कुछ भी मंजूर नहीं।

पाक संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि भारतीय पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान हमारे सेना के हिरासत में हैं। उन्होंने कहा कि शांति की पहल के तौर पर शुक्रवार को अभिनंदन को भारत भेज दिया जाएगा। उनके इस फैसले का पाक सांसदों ने मेजे थपथपाकर स्वागत किया।

घुड़की से भी बाज नहीं आए
इमरान ने संसद में घुड़की देने से भी बाज नहीं आए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के इस कदम को भारत उसकी कमजोरी नहीं समझे। उन्होंने कहा कि भारतीय सीमा में हवाई घुसपैठ का मकसद केवल अपनी क्षमता को प्रदर्शित करना था। पाक प्रधानमंत्री ने कहा, उन्होंने कई बार भारत से बातचीत की कोशिश की। लेकिन नई दिल्ली का जवाब उत्साहजनक नहीं था।

पहले ही टूटने लगा था
इमरान के ऐलान से पहले ही भारत के दबाव का असर दिखने लगा था। पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इमरान के ऐलान से दो घंटे पहले बयान दिया कि तनाव कम करने के लिए उनका देश अभिनंदन को रिहा करने पर विचार कर सकता है। उन्होंने कहा कि इमरान खान बिना शर्त प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बातचीत करने को तैयार है। वहीं पाक विदेश मंत्रालय ने भी अभिनंदन के स्वस्थ्य और सुरक्षित होने की सूचना दी।

भारता का दबाव आया काम
पाक की हिरासत से अभिनंदन को छुड़ाने के लिए सरकार और एजेंसियां चौतरफा कोशिश कर रही थीं। सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय जहां दुनिया के देशों से इस मुद्दे पर संपर्क साथ कर जनमत तैयार कर रहा था। साथ ही मंत्रालय ने दो टूक कह दिया था कि वह अभिनंदन के लिए राजनयिक पहुंच नहीं मांगेगा। भारत ने साफ कर दिया कि उसे अभिनंदन की सुरक्षित वापसी से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया गया था कि अगर अभिनंदन को कुछ होता है या उनको यातना दी जाती है तो भारत किसी भी स्तर पर जाकर कार्रवाई कर सकता है। इसके साथ ही भारत सैन्य विकल्पों को भी मजबूत कर रहा था।

दुनिया ने भी छोड़ा साथ 
अमेरिका पहले ही आतंकियों पर भारत की कार्रवाई को आत्मरक्षा के लिए उठाया कदम करार दे चुका है। रही सही कसर चीन की ओर से पाकिस्तान को आतंकियों से दूरी बनाने की नसीहत ने कर दी। 

यू ट्यूब ने हटाया वीडियो 
पायलट अभिनंदन के साथ हिंसा के वीडियो को यू ट्यूब ने हटा दिया है। इससे पहले सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने यू ट्यूब को कुल 11 वीडियो हटाने का निर्देश दिया था।

रूस ने मध्यस्तता का प्रस्ताव किया 
रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत-पाक के बीच तनाव कम करने के लिए मध्यस्तता की पेशकश की है, बशर्तें दोनों पक्ष तैयार हैं। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाकारोवा ने कहा कि उनका देश तनाव कम करने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। 

Source :- www.livehindustan.com

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img