कर्ज माफी… महिदपुर में 13 हजार किसानों को आज बांटे जाएंगे प्रमाण पत्र, प्रभारी मंत्री आएंगे

जय किसान फसल ऋण माफी योजना के अंतर्गत 13 हजार 27 किसानों को प्रमाण पत्र वितरण करने के लिए प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सज्जनसिंह वर्मा शुक्रवार को आएंगे। जनपद पंचायत सीईओ गुमानसिंह मुजाल्दे ने बताया इन 13027 किसानों का 32 करोड़ 39 लाख का ऋण माफ होगा। आयोजन को लेकर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी की बैठक विश्राम गृह पर हुई। अध्यक्षता ब्लाॅक अध्यक्ष हीरालाल आंजना ने की। 

बैठक में मार्गदर्शन देने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष कमल पटेल उपस्थित हुए। संचालन जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अनिल आंचलिया ने किया। आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत कर जनप्रतिनिधियों को सुझाव हेतु आमंत्रित किया। जिला अध्यक्ष पटेल ने अपने उद्बोधन में प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा अपने वचन पत्र में किए गए वादे के अनुसार किसानों के हित में निर्णय लेकर दो लाख रुपए तक कर्ज माफ कर दिया गया। इसके प्रमाण पत्र शुक्रवार को प्रभारी मंत्री सज्जन वर्मा वितरित करेंगे। बैठक में पूर्व जनपद अध्यक्ष सरदारसिंह चौहान, जनपद प्रतिनिधि मोहनसिंह पंवार,पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष रीता बड़गुर्जर नपा अध्यक्ष कय्यूम नागौरी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। आभार समीर अली ने माना। 

इधर.. दौरे को लेकर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया 

शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री पहली बार महिदपुर आ रहे हैं। प्रभारी मंत्री के दौरे को लेकर कांग्रेस कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। शासकीय कार्यक्रम होने के बावजूद संगठन भी पूरी तरह सक्रिय है। इसी कड़ी में बुधवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल तथा जिला पंचायत सीईओ नीलेश पारीख ने शुक्रवार को कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंडी परिसर पहुंचे और संबंधितों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कृषि विभाग सहायक संचालक केवड़ा, जनपद सीईओ गुमानसिंह मुजाल्दे, मंडी सचिव जे.के. चौधरी, जिपं सदस्य कमलकिशोर त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष अनिल आंचलिया, गोगापुर ब्लाक अध्यक्ष भरत शर्मा आदि मौजूद थे। 

प्रभारी मंत्री वर्मा तराना में आज बांटेंगे कर्ज माफी के प्रमाण पत्र 

तराना | जय किसान फसल ऋण माफी योजना के प्रमाण पत्र शुक्रवार को वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री लोनिवि एवं उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा द्वारा किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। विधायक महेश परमार ने बताया कि प्रथम चरण में 10273 किसानों को 41 करोड़ 13 लाख रुपए का ऋण माफ हुआ है। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम दोपहर 12 बजे पुराने बस डिपो पर रखा गया है। इसके अलावा ग्राम नांदेड़ में 25 लाख की लागत से आंगनवाड़ी का लोकार्पण और 13 लाख रुपए की लागत से राजीव गांधी सेवा केंद्र का लोकार्पण किया जाएगा। 

Source :- www.bhaskar.com

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img