घुघली क्षेत्र के बरवां चमैनिया गांव में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।
महराजगंज। घुघली क्षेत्र के बरवां चमैनिया गांव में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। कोई इस मामले को प्रेम प्रपंच से जोड़कर देख रहा है तो कोई रकम के लेने देने में विवाद बता रहा है। पुलिस ने मामले की जांच कर दी है। मामला दो समुदाय से जुड़ा है।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
रविवार को बरवां चमैनिया गांव में 55 वर्षीय जंगबहादुर राय की हत्या कर दी गई । शव गांव के एक व्यक्ति के घर पर पाया गया। गांव के लोगों के मुताबिक जंगबहादुरगांव के एक व्यक्ति के घर पर रविवार रात करीब 8:30 बजे गए थे। थोड़ी ही देर में वहां हो-हल्ला होने लगा। रात करीब 9 बजे गांव में शोर मच गया की जंगबहादुर की हत्या कर दी गई है। उनके सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था। थानेदार ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच की जा रही है। एक महिला और उसके बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Source :- www.amarujala.com





