जियो गीगाफाइबर 600 रुपये में ब्रॉडबैंड, लैंडलाइन और टीवी का कॉम्बो ऑफर देगी।
जियो गीगाफाइबर 600 रुपये में ब्रॉडबैंड, लैंडलाइन और टीवी का कॉम्बो ऑफर देगी। कंपनी से जुड़े लोगों ने इसकी जानकारी दी है। वहीं 1,000 रुपये में कम से कम 40 उपकरणों को जोड़ने का विकल्प मिलेगा।
- निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत
- प्रसिद्ध बउरहवा बाबा धाम में श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर लगेगा भव्य मेला
- स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत
- 30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा
- बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर
कंपनी की तैयारी जल्द ही जियो गीगाफाइबर की व्यावसायिक शुरुआत करने की है। मौजूदा समय में कंपनी दिल्ली और मुंबई में पायलट परीक्षण के तहत सेवा मुहैया करा रही है। इसके तहत उपभोक्ता से एक बार 4500 रुपये लेकर 100 गीगाबाइट डेटा, 100 मेगाबाइट प्रति सेकंड की स्पीड से नि:शुल्क प्रदान की जा रही है।
इन उपभोक्ताओं को अगले तीन महीने में टेलीफोन और टीवी सेवा को भी जोड़ा जाएगा। इन तीनों सेवा अगले एक साल तक बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी। जियो की तैयारी देश के 1600 शहरों में एक साथ यह सेवा शुरू करने की है।
Source :- www.livehindustan.com







