शुक्रवार को 8.7 मिमी हुई बारिश, टूटा 22 साल का रिकार्ड

झमाझम बारिश के कारण 22 साल का रिकार्ड टूट गया। शनिवार को भी रूक-रूक कर बारिश होगी।

पूर्वी यूपी में पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान में चक्रवाती हवाओं की सक्रियता के कारण शुक्रवार को जिले का मौसम बदल गया। दिन भर रूक-रूक कर बारिश हुई। एक ही दिन में दिसंबर महीने के औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई। झमाझम बारिश के कारण 22 साल का रिकार्ड टूट गया। शनिवार को भी रूक-रूक कर बारिश होगी।

पूर्वी यूपी में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान में बने चक्रवाती हवाओं के कारण शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छा गए। तड़के रिमझिम बारिश हुई। सुबह 10 बजे बारिश की रफ्तार तेज हो गई। दोपहर दो बजे बारिश थम गई। हालांकि एक घंटे बाद करीब 20 मिनट तक झूमकर बारिश हुई। शाम करीब 5.30 बजे भी 15 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। 

शहर के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्से में ज्यादा हुई बारिश
शुक्रवार को मौसम का अजब रंग दिखा। महानगर के दक्षिणी एवं पश्चिमी हिस्से में उत्तर एवं पूर्वी हिस्से के मुकाबले ज्यादा बारिश हुई। महानगर के दक्षिणी हिस्से तारामंडल में गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप ने रात 8.30 बजे तक 21 मिलीमीटर बारिश दर्ज किया। वहीं सिंघड़िया में स्थित मौसम विभाग के कार्यालय ने 12.5 मिलीमीटर(मिमी) बारिश दर्ज की है।

बारिश ने तोड़ा 22 साल का रिकार्ड 
मौसम विशेषज्ञ केसी पाण्डेय ने बताया कि शुक्रवार को रिकार्डतोड़ बारिश हुई। आमतौर पर दिसंबर में 8.3 मिमी बारिश होती है। शुक्रवार को सिर्फ एक दिन में ही करीब 21 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पूर्व वर्ष 1997 में दिसंबर में झूमकर बारिश हुई थी। उस वर्ष एक दिन में करीब 42 मिमी और पूरे महीने में 75 मिमी बारिश दर्ज की गई। 

रात के बराबर पहुंचा दिन का पारा
शुक्रवार को दिन भर रूक-रूक कर बारिश हुई। इस दौरान 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरवा हवाएं चली। हवा में नमी 92 फीसदी रही। इसके कारण पारा तेजी से लुढ़क गया। सिर्फ 24 घंटे में ही दिन का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस(डिसे) से अधिक लुढ़क गया। शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान 17.4 डिसे रहा। जबकि गुरुवार को यह 22.5 डिसे था। आसमान में बादलों की मौजूदगी के कारण रात का पारा एपर चढ़ गया। गुरुवार को रात में न्यूनतम तापमान 12 डिसे था। शुक्रवार को रात में न्यूनतम तापमान  15.8 डिसे रहा। दिन और रात के तापमान में 1.7 डिसे का अंतर रहा।

आज भी होगी रिमझिम बारिश
मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी है। आसमान में काले बादल छाए हैं। ऐसे में शनिवार को भी रिमझिम बारिश होगी। दिन  का तापमान सामान्य से कम रह सकता है। 

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img