टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा की वापसी-संजू सैमसन बाहर

भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया है।

बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने मुंबई में देर रात न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। टी-20 सीरीज में टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा की वापसी हो गई है जिन्हें हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खत्म हुई टी-20 सीरीज में आराम दिया गया था। इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ लगभग पांच साल बाद खेले संजू सैमसन की टीम से छुट्टी हो गई है। उम्मीद के विपरीत हार्दिक पांड्या को इस सीरीज में जगह नहीं मिल सकी है।

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 जनवरी को होने वाले आखिरी वनडे के एक दिन बाद न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना हो जाएगी। टीम बेंगलुरू से ही उड़ान भरेगी। ऑस्ट्रेलिया के मैच के बाद टीम के खिलाड़ियों के बिखर जाने और फिर दोबारा एकत्रित हो न्यूजीलैंड रवाना होने का कोई मतलब नहीं है।”

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20 टीम-

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर।

भारत इस दौरे में न्यूजीलैंड टीम के साथ आठ सीमित ओवरों के मैच खेलेगी जिसमें पांच टी-20 और तीन वनडे मैच शामिल हैं। टीम इंडिया इस दौरे में दो टेस्ट मैच भी खेलेगी। न्यूजीलैंड में टीम इंडिया दौरे की शुरुआत 5 टी20 मैचों की सीरीज से करेगी। पहला मैच 24 जनवरी को खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 26 को जबकि तीसरा मैच 29 जनवरी को होगा। बाकी के दो मुकाबले 31 जनवरी और 02 फरवरी को खेले जाएंगे। 

इसके बाद भारत तीन वनडे मैचों की सीरीज में खेलेगा। पहला वनडे मैच 5 फरवरी को हेमिल्टन में होगा जबकि दूसरा मैच 8 तारीख को ऑक्लैंड में खेला जाएगा। आखिरी मुकाबला 11 फरवरी को खेला जाना है। 21 से 25 फरवरी के बीच भारत वेलिंग्टन में पहला टेस्ट मैच खेला जबकि दूसरा मुकाबला 29 फरवरी से 4 मार्च के बीच क्राइस्टचर्च में होगा। यह दिलचस्प है कि भारत ए टीम का दौरा भी सीनियर टीम के दौरे के साथ ही हो रहा है।

Source :- https://www.livehindustan.com

Hot this week

छपिया पुल बना या खतरे की नींव, चार दिन में शटरिंग हटने पर ग्रामीणों का हंगामा

परतावल- विकासखंड की ग्राम सभा छपिया में सिंचाई विभाग की...

डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने रोहिन नदी के तटबंधों का किया स्थलीय निरीक्षण

लक्ष्मीपुर- मानसून और संभावित बाढ़ के मद्देनजर डीएम गौरव सिंह...

निचलौल बस स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव

महराजगंज- निचलौल बस स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के...

सिसवा मुंशी चौराहा अंधेरे में डूबा महीनों से बंद हाईमास्ट

महराजगंज। सिसवा मुंशी चौराहे पर लगा हाईमास्ट लाइट कई...

आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब तेजी पकड़ चुका है।

महराजगंज। आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब...

Topics

कोठीभार थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

सिसवा - आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण...

देसी शराब ऐसे खुली पोल प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर बेच रहा था

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img