INDvsNZ: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, पहली बार यहां जीते सीरीज में 4 मैच

वेलिंगटन:  टीम इंडिया ने पांच मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को 35 रनों से मात देते हुए सीरीज 4-1 से अपने नाम की. मेहमान टीम द्वारा दिए गए 253 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 44.1 ओवर में 217 रनों पर ऑल आउट हो गई. यह पहली बार है कि टीम  इंडिया ने न्यूजीलैंड में किसी वनडे सीरीज में चार मैच जीते हैं. भारत की न्यूजीलैंड में यह दूसरी वनडे सीरीज जीत है. इससे पहले साल 2009 में टीम इंडिया ने पांच मैचों की वनडे सीरीज 3-1 से जीती थी. 

दिलचस्प बात यह है कि टीम इंडिया ने पहली बार ही न्यूजीलैंड में किसी भी प्रारूप की सीरीज में चार मैच जीते हैं.  इसके अलावा वेलिंगटन में टीम इंडिया की यह दूसरी वनडे जीत भी है. टीम इंडिया इस मैदान पर चार मैच खेल चुकी है. इससे पहले भारत ने यहां हुआ पहला वनडे मैच साल 2003 में जीता था. 

मेजबान टीम के लिए हरफनमौल खिलाड़ी जेम्स नीशाम ने सबसे अधिक 44 रन बनाए लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. नीशाम के अलावा  भारत की जीत में सभी गेंदबाजों ने योगदान दिया. युजवेंद्र चहल ने तीन और मोहम्मद शमी एवं हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट लिए. भुवनेश्वर कुमार और केदार जाधव को एक-एक विकेट मिला. 

रायडू-हार्दिक चमके भारत की पारी में
इससे पहले अंबाती रायडू की 90 रनों की शानदार पारी की बदौलत भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 49.5 ओवर में 252 रन बनाए. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत चौथे वनडे की तरह इस मुकाबले में भी खराब रही और उसने आठ रन के कुल योग पर ही कप्तान रोहित शर्मा (2) का विकेट खो दिया. शर्मा को तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने पवेलियन भेजते हुए न्यूजीलैंड को शानदार शुरुआत दिलाई. दूसरे विकेट के लिए भी मेजबान टीम को अधिक इंतजार नहीं करना पड़ा. भारत के कुल योग में अभी चार रन ही जुड़े थे कि ट्रैंट बोल्ट ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को छह के निजी स्कोर पर आउट कर दिया. 

गिल-धोनी के जाने के बाद चमके रायडू-विजय शंकर
अपने वनडे करियर का दूसरा मैच खेल रहे युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के पास अपनी उपयोगिता साबित करने का अच्छा मौका था. हालांकि, वह इस सुनहरे मौके को भुना नहीं पाए और सात के निजी स्कोर पर हेनरी का दूसरा शिकार बने. इसके बाद, अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी (1) को भी पवेलियन की राह दिखाकर बोल्ट ने भारत का स्कोर चार विकेट पर 18 रन कर दिया. यहां से रायडू ने हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर (45) के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और पांचवे विकेट के लिए 98 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी करते हुए अपनी टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला.

शंकर को रन आउट करके जेम्स नीशाम ने इस साझेदारी को तोड़ा. उनके जाने के बाद भी रायडू ने नहीं रुके और केदार जाधव (34) के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 74 रनों की अहम साझेदारी की. रायडू को हेनरी ने पवेलियन की राह दिखाई लेकिन तब तक वह अपना काम कर चुके थे. रायडू ने 113 गेंदों की अपनी पारी में आठ चौके और चार छक्के भी लगाए. अंत के ओवर में भारत ने तेजी से रन बटोरना चाहा जिसके कारण जधाव को अपना विकेट गंवाना पड़ा. उन्हें भी हेनरी ने आउट किया. 
यहां से हार्दिक पांड्या ने भुवनेश्वर कुमार (6) के साथ मिलकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और आठवें विकेट के लिए 45 रन जोड़े. पांड्या ने महज 22 गेंदों पर पांच छक्कों और दो चौकों की मदद से 45 रनों की पारी खेली. उन्हें नीशाम ने अपना शिकार बनाया जबकि भुवनेश्वर को बोल्ट ने आउट किया. मोहम्मद शमी बिना खाता खोले रन आउट हो गए. न्यूजीलैंड के लिए हेनरी ने चार और बोल्ट ने तीन विकेट लिए. नीशाम को एक विकेट मिला. 

Sources :- zeenews.india.com

Hot this week

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img