मुंबई से भुवनेश्वर जा रही लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के एक मालगाड़ी से ओडिशा में कटक के पास गुरुवार सुबह टकरा जाने के बाद उसके आठ डिब्बे पटरी से उतर गए।
- घुघली थाना क्षेत्र के सुभाष चौक पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार ने कहर बरपा दिया।
- शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल
- भिटौली पुलिस की सिसवा मुंशी चौराहे पर पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की जांच
- रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन
- घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती
रेल अधिकारियों ने बताया कि सालागांव और नीरगुंडी स्टेशनों के बीच सुबह करीब सात बजे हुए इस हादसे में कम से कम 20 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना सालगांव और नेरगुंडी के बीच हुई जब लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस एक मालगाड़ी की गार्ड वैन से टकरा गई। बताया जा रहा है कि जहां यह हादसा हुआ उस क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ है।
सभी घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर काफी कोहरा था लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि हादसा किस वजह से हुआ।
Source :- https://www.livehindustan.co






