बिल गेट्स ने छोड़ा माइक्रोसॉफ्ट बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स, अब करेंगे ये काम

माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा की है कि को-फाउंडर बिल गेट्स ने कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से इस्तीफा दे दिया है.

टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा की है कि को-फाउंडर बिल गेट्स ने कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से इस्तीफा दे दिया है. कंपनी ने बताया कि बिल गेट्स अब सामाजिक कामों में अपना ज्यादा समय देना चाहते है. माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि गेट्स ग्लोबल हेल्थ और एजुकेशन के लिए ज्यादा काम करने के इच्छुक हैं. इसी वजह से वे इस जिम्मेदारी को छोड़ रहे हैं.

64 वर्षीय गेट्स ने करीब एक दशक पहले से ही ऑफिस के रोजाना के कामों में शामिल होना छोड़ दिया था. हालांकि, वे माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला के साथ तकनीकी सलाहकार के तौर पर जुड़े रहेंगे. गेट्स साल 2014 की शुरुआत तक माइक्रोसॉफ्ट के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चेयरमैन के तौर पर अपनी सेवा दे रहे थे और अब वे पूरी तरह यहां से हट रहे हैं.

माइक्रोसॉफ्ट के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और कंपनी के दिग्गज सत्य नडेला ने एक रिलीज में कहा, ‘इतने सालों तक बिल के साथ काम करना और सीखना बेहद सम्मान और विशेषाधिकार की बात है.’ नडेला ने ये भी कहा कि गेट्स टेक्निकल एडवाइजर के तौर पर कंपनी से जुड़े रहेंगे और हम उनसे सलाह लेते रहेंगे.

गेट्स ने साल 2000 में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ के पद से इस्तीफा दिया था और कंपनी की कमान Steve Ballmer को दी गई थी. साथ ही गेट्स ने साल 2014 में सत्या नडेला के माइक्रोसॉफ्ट का सीईओ के बनने के बाद ही चेयरमैन का पद भी छोड़ दिया था. बिल गेट्स का नाम दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में नियमित तौर पर रहता है. बताया जाता है कि 13 साल की उम्र से ही उन्होंने प्रोग्रामिंग शुरू कर दी थी.

Hot this week

छपिया पुल बना या खतरे की नींव, चार दिन में शटरिंग हटने पर ग्रामीणों का हंगामा

परतावल- विकासखंड की ग्राम सभा छपिया में सिंचाई विभाग की...

डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने रोहिन नदी के तटबंधों का किया स्थलीय निरीक्षण

लक्ष्मीपुर- मानसून और संभावित बाढ़ के मद्देनजर डीएम गौरव सिंह...

निचलौल बस स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव

महराजगंज- निचलौल बस स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के...

सिसवा मुंशी चौराहा अंधेरे में डूबा महीनों से बंद हाईमास्ट

महराजगंज। सिसवा मुंशी चौराहे पर लगा हाईमास्ट लाइट कई...

आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब तेजी पकड़ चुका है।

महराजगंज। आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब...

Topics

कोठीभार थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

सिसवा - आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण...

देसी शराब ऐसे खुली पोल प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर बेच रहा था

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img