दुकानदार अधिक भाव में सब्जियां बेच रहे हैं।
भिटौली/महाराजगंज जहां शासन प्रशासन द्वारा सब्जियों एवं किराना सामान के मूल निर्धारित किए गए हैं वहीं इस महामारी में कुछ दुकानदार अधिक भाव में सब्जियां बेच रहे हैं। गरीब मजदूर सब्जी खरीदने के लिए महंगाई से परेशान हो रहे हैं।
- 30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा
- बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर
- तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद
- जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान
- बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान
जनता महामारी से निपटने के लिए अपने घरों में बेबस है वही सब्जी बेचने वाले दुकानदार मनमाने रेट पर सब्जी बेच रहे हैं दुकानदारों का कहना है कि आगे से सब्जी मंडी में महंगा मिल रही है । आलू 30 किलो प्याज 35 किलो,मिर्च ₹30 पाव,करेला 120 किलो, बैगन 60 किलो बिक रही है। शासन प्रशासन से आग्रह है की हरी सब्जियों पर भी निर्धारित मूल्य लगाकर बेचने के लिए आदेश दे ताकि गरीबों के थाली तक पहुंच सके।
इक़बाल अहमद की रिपोर्ट







